RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गुड्डू सिंह बबुआन के नेतृत्व में 1000 धर्मावलंबियों को बसों से महाकुंभ किया गया रवाना।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जनवरी।विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम प्रयागराज महाकुंभ में भाग लेने स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर आरा से 1000 धर्मावलम्बियों का जत्था भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन के सहयोग से 21 बसों से रवाना हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन,आरएसएस के यशवन्त नारायण, मंदिर के पुजारी सुमन बाबा, अभय विश्वास भट्ट, सुनील पाठक, संजय राय, आशुतोष पांडेय, सनातनी रोहित सिंह बजरंगी, अखिलेश बाबा, शम्भू चौरसिया, नवीन प्रकाश ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया।सभी तीर्थयात्रियों ने देवी देवताओं और जय श्रीराम का जयघोष भी किया। वही लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी का जयकारा भी किया।इस दौरान सभी यात्रियो के लिए नाश्ता, पानी का भी प्रबंध किया गया है।वहां जीयर स्वामी जी महाराज के आश्रम में रहने एवं भोजन का प्रबंध किया गया है।भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने सभी धर्मावलम्बियों को महाकुंभ में जाने के लिए सुखद यात्रा की कामना की तथा आरा वासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। यशवन्त नारायण एवं जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि महाकुंभ में संगम स्नान का अलग ही महत्व है। देश विदेश से लोग महाकुंभ में भाग लेने प्रयागराज जाते है। हमलोगों का सौभाग्य है कि आरा से भी इसमें सबकी सहभागिता है।
रोलमो नेता सुनील पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता संजय राय,आशुतोष पांडेय, नवीन प्रकाश जैसे सहयोगियो ने कहा की हम सभी हमेशा से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो में रहते है उसी के मद्देनजर इस प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे है। इन्होंने कहा कि अभी आगे भी महाकुंभ यात्रा चलता रहेगा।मौके पर हनुमान मंदिर के महंत सुमन बाबा, अजित सिंह, के के बाबा, राजू सिपाही, साहिल, समर, सम्मी जी , पप्पू पांडेय, अमित पिंटू, पिंकू सिंह सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री ने सिविल कोर्ट की ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

18 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चतरा:सेविकाओ की तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

भारतीय वायु सेना के रोमांचकारी हवाई करतबों ने गुवाहाटी के आसमान को मंत्रमुग्ध कर दिया।

rktvnews

स्वच्छ वातावरण में कदाचारमुक्त संपन्न होगी 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा- जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment