RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: ARC GIS Survey 123 मोबाइल एप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)28 जनवरी।27 जनवरी को अरण्य भवन, पटना में ARC GIS Survey 123 मोबाइल एप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में GIS विश्लेषक डा० जय कुमार द्वारा पटना, भोजपुर, मुंगेर, रोहतास एवं कैमूर वन प्रमंडलों के वनपालों और वनरक्षियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण के सदस्य सचिव एस० चंद्रशेखर के मार्गदर्शन और वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार गुप्ता के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत, सभी वनकर्मियों को राजधानी जलाशय में ARC GIS Survey 123 मोबाइल एप का उपयोग करते हुए भू-सत्यापन और टैगिंग का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार देशभर में आर्द्रभूमियों के भू-सत्यापन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बिहार राज्य में 4500 से अधिक आर्द्रभूमियों (2.5 हे० से बड़े क्षेत्र) के भू-सत्यापन का कार्य इस प्रक्रिया के तहत किया जाना है।

Related posts

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान आरा द्वारा कल 10 जुलाई को मनाई जाएगी लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि!माल्यार्पण सह परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने देर शाम मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर ऑनलाइन माध्यम से किया बैठक।

rktvnews

चतरा:मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की कमियों को 27 मार्च तक करायें दुरूस्त:के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव की उपस्थिति में सभी जिलों के उपायुक्त के साथ विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं नीतियों और कार्यक्रमों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

बिहार:534 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयों एवं कॉल सेन्टर का लोकार्पण एवं शुभारंभ राज्य के पशु चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है:रेणु देवी मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

rktvnews

गिरीडीह: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियाद।

rktvnews

Leave a Comment