RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 जनवरी। सोमवार को जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और उनकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इन योजनाओं में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली-नालियाँ, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, हर खेत तक सिंचाई का पानी, कृषि फीडर निर्माण, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, स्वास्थ्य उपकेंद्र-टेलिमेडिसिन सेवाएं, पशु चिकित्सा सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी, पंचायत सरकार भवन निर्माण, जल-जीवन-हरियाली, दाखिल-खारिज और परिमार्जन जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल थीं।
बैठक के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों पर गहन चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने जिले में सेक्स रेश्यो बढ़ाने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) को हर वार्ड से अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म-6 प्राथमिकता के आधार पर कैंप लगाकर भरवाने का निर्देश दिया। इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मुखिया, वार्ड सदस्य, जन वितरण प्रणाली विक्रेता, जीविका समूह, और आंगनबाड़ी सेविकाओं के सहयोग से कार्य सुनिश्चित करने की बात कही गई। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार को पंचायत स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यपालक अधिकारी,नगर निकाय एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को होर्डिंग, फ्लेक्स और प्रचार वाहन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और उनकी चुनौतियों को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंचलाधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत स्थल चयन कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने और लंबित एनओसी को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया।उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को परिमार्जन से संबंधित लंबित आवेदनों का 100% निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने सभी पंचायतों में स्पोर्ट्स क्लब के गठन और संबंधित आवेदनों की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:प्रेक्षक कोषांग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

9अप्रैल को होने वाली तैराकी प्रतियोगिता अब 23 अप्रैल को-सचिव नर्वदेश्वर शुक्ला

rktvnews

महिलाओं का मान सम्मान और अधिकार तो बढ़ा लेकिन अभिभावक आज भी सशंकित।

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) की नई कार्यकारिणी समिति का शपथग्रहण समारोह संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउन्डेशन की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment