RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोकसभा अध्यक्ष ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 25 जनवरी।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

श्री बिरला ने अपने संदेश में कहा है,

”भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

आधुनिक भारत गणराज्य ने 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर ली है। इन वर्षों में हमारा गणतंत्र और अधिक सशक्त एवं समृद्ध हुआ है। देश ने प्रगति के कई आयाम छुए हैं। खेती से लेकर खेल तक,जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक – भारत ने कई गौरवशाली उपलब्धियां हासिल की हैं।
इन 75 वर्षों में सभी के सामूहिक प्रयासों की मदद से भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा है। हमारे युवाओं ने नई सोच और नवाचारों के दम पर देश को आगे बढ़ाया है। शिक्षा से लेकर रक्षा तक और खेल से लेकर अंतरिक्ष तक, महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हमारे किसान, मजदूर, एमएसएमई क्षेत्र, छोटे-बड़े व्यापारी, हर व्यक्ति देश की प्रगति में भागीदार बन रहा है। इन सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप, भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही तीसरा स्थान हासिल करने वाला है।
देश के प्रत्येक नागरिक को आज संकल्प लेना चाहिए, कि हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी बढ़ाएंगे। हम स्वतंत्रता, समानता, न्याय और भाईचारे के अपने आदर्शों को मजबूत करेंगे, ताकि हमारा गणतंत्र और भी समृद्ध हो। आइए, इस दिन हम उन महान हस्तियों को भी याद करें, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में भूमिका निभाई और संविधान के निर्माण में अथक योगदान दिया। इसी संदेश के साथ, आपको एक बार फिर गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

जय हिंद।”

Related posts

वैशाली:प्रारूप निर्वाचन सूची के दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों की समीक्षा की गई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने मेधावी छात्र आदित्य का किया सम्मान।

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात प्रेरणादाई:विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर दो बालकों के डूबने की दो कथित घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने मतदाता जागरूकता को ले विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 हेतु जागरूकता रथ को किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नौहट्टा के प्राचार्य बने डॉ संजय कुमार त्रिपाठी।

rktvnews

Leave a Comment