RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव, “सांभर महोत्सव 2025” का हुआ आगाज़।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)25जनवरी। राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव, “सांभर महोत्सव 2025” का शुक्रवार को आगाज़ हुआ।
रोमांचकारी साहसिक गतिविधियों से लेकर जीवंत प्रदर्शन तक, सांभर महोत्सव का पहला दिन अद्भुत और शानदार रहा। मनमोहक लोक प्रदर्शन से लेकर परंपरा के जीवंत उत्सव तक, यह उत्सव की एक अविस्मरणीय शुरुआत हुई। पूर्व विधायक फुलेरा विधानसभा निर्मल कुमावत और अतिरिक्त निदेशक पर्यटन राकेश शर्मा ने गुब्बारे उड़ाकर “सांभर महोत्सव 2025” का विधिवत शुभारम्भ किया। संध्या के समय देवयानी तीर्थ सरोवर पर दीपोत्सव और महाआरती की गई।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के अनुसार सांभर महोत्सव राजस्थान की कला, संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर लाने का एक अद्वितीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सांभर महोत्सव आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख आकर्षण बनेगा इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है।
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक श्एलएल उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि “सांभर महोत्सव 2025” शुक्रवार से 28 जनवरी तक सैलानियों और स्थानीय लोगों को सांस्कृतिक, धार्मिक और रोमांचक अनुभवों से रूबरू कराएगा।
उपनिदेशक श्री शेखावत ने बताया कि सांभर की साल्ट लेक अब प्री-वेडिंग शूट और एस्ट्रो टूरिज्म के लिए भी लोकप्रिय हो रही है। झपोक, सांभर सॉल्ट कैंपस, देवयानी तीर्थ सरोवर और मेला ग्राउंड पर इस महोत्सव के दौरान कई आयोजन होंगे।

Related posts

देहरादून: राज्यपाल से भारत दर्शन के तहत शैक्षिक भ्रमण से लौटे छात्र-छात्राओं के दल ने मुलाकात कर अनुभव किए साझा।

rktvnews

गिरीडीह:जिला नियोजनालय, गिरिडीह के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 तृतीय ‘भर्ती कैम्प” का आयोजन किया गया।

rktvnews

भोजपुर:सदर अस्पताल मे बच्चा चोरी का प्रयास विफल – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे विभिन्न मामलों में छह गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

अवैध हथियार का कारोबार करने वाला एक अपराधी गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment