RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:प्रो कमलानंद सिंह के स्मृति में प्रारम्भ हुआ खेल महोत्सव।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जनवरी।कई सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से जुड़े एवं अंग्रेजी के विद्वान शिक्षाविद खेल प्रेमी प्रोफेसर कमलानंद सिंह के पुण्यतिथि को लेकर उनके स्मृति में खेल महोत्सव का प्रारम्भ गुरुवार को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में हुआ।
जिसका उद्घाटन प्रो कमलानंद सिंह के पुत्र पंकज सिंह, भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट, धर्म जागरण समन्वयक यशवन्त नारायण, सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजय राय , कार्यक्रम संयोजक कुमार विजय सहित कई गणमान्य लोग के उपस्थिति में हुआ। सबसे पहले राष्ट्रगान एवं सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर नारे के साथ किया गया। भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम के उद्घोष से पूरा मैदान गूंजता रहा। खेल का शुभारंभ क्रिकेट मैच से किया गया ।क्रिकेट अकादमी भोजपुर रेड बनाम क्रिकेट अकादमी भोजपुर ब्लू के बीच खेला गया। क्रिकेट अकादमी भोजपुर रेड के कप्तान हर्ष ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। क्रिकेट अकादमी भोजपुर ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 138 रनों पर सिमट गई। क्रिकेट अकादमी भोजपुर ब्लू की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रियांशी रानी ने 34 रन, अभी 10 रन, अकांक्षा 10 रन, यशस्वी 17 रनों का योगदान दिया। क्रिकेट अकादमी भोजपुर रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए आरर्व ने दो विकेट, निखिल और रिशु ने एक एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट अकादमी भोजपुर रेड की पूरी टीम 117 रन पर सिमट गई। क्रिकेट अकादमी भोजपुर रेड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आरर्व ने 26 रन, युवराज ने 17 रनों का योगदान दिया बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। क्रिकेट अकादमी भोजपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशी रानी ने सर्वाधिक तीन विकेट, अभी और यशस्वी ने दो दो विकेट प्राप्त किया।इस प्रकार क्रिकेट अकादमी भोजपुर ब्लू ने 21 रनों से मैच को जीत लिया।इस मैच का मैन ऑफ द मैच प्रियांशी रानी को चुना गया। एम्पायर रौशन और ओम जी ओझा, वहीं स्कोरिंग नमन ने किया।इस अवसर पर धन्नजय, रजनीश पांडे, विनित गौतम, कुंदन राज सिंह,धिरज गांधी, शशांक, शुशील,और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी रूस में बहुपक्षीय अभ्यास जेडएपीएडी 2025 के लिए रवाना हुई।

rktvnews

जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने किया आरडी 98 से टेल आरडी 158 तक का निरीक्षण!तटबंधों पर लगातार चौकसी करने और प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश।

rktvnews

रायपुर : मिर्च की बम्पर पैदावार से अमलू के आय में हुई बढ़ोत्तरी।

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में चतुर्वेद शतकम् परायण यज्ञ का आयोजन!वेद प्रचार सप्ताह के दौरान नन्हे बच्चों ने निकाली रैली।

rktvnews

नवादा,जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की मैराथन बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: “आपका शहर आपकी बात” में जन समस्याओं से रूबरू हुई महापौर और नगर आयुक्त।

rktvnews

Leave a Comment