RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा रेल थाना ने कुल्हड़ीया स्टेशन से ट्रेन से गिर मृत व्यक्ति का शव किया बरामद।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,14 अप्रैल। आज आरा रेल थाना ने कुल्हडिया स्टेशन के पास से ट्रेन से गिर मृत व्यक्ति के शव को किया बरामद। घटना के संबंध में रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने जानकारी देते हुए बताया की कुल्हडिया के प्लेटफार्म संख्या 2 के पोल संख्या 582/19-21 के पास किसी अज्ञात ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई। मृत अवस्था में बरामद शव की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के भदवर मुसहर टोली के भोला मांझी के पुत्र कामेश्वर मांझी उर्फ पाड़ा जिसकी उम्र 60-65 वर्ष के रूप में की गई।इस संबंध में रेल थाना आरा यूo डीoकाण्ड संख्या 31/23 दिनांक 14 अप्रैल 23 को मृतक के पुत्र शंकर मांझी द्वारा दर्ज कराया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया की इस कांड की जांच सहायक आरक्षी निरीक्षक अरविंद कुमार करेंगे।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन की तैयारी को ले बैठक।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में 192 संदेश के मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण किया गया प्रारंभ।

rktvnews

गाँव- गँवई की क़लम से …

rktvnews

भोजपुर: ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में शिक्षक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ,नागरिकों से किया संवाद।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक ‘‘समिट्सः द जर्नी ऑफ उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक’’ का किया विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment