RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों के लिये एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)22 जनवरी।जिलाधिकारी अमन समीर के निदेशानुसार मंगलवार को जिला के सभी नामित नीलाम पत्र पदाधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह छपरा में किया गया।
सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों एवं उनके पेशकार तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर को एक्ट के बारे में एक एक सेक्शन की जानकारी दी गई। साथ ही नीलाम पत्र वादों के संचालन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में लगभग 38 हजार नीलाम पत्र वाद लंबित हैं, जिनमें लगभग 532 करोड़ रुपये की राशि सन्निहित है। उन्होंने कहा कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं राशि की वसूली में कुछ तेजी आई है लेकिन इसे और भी प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। विगत माह में सारण जिला में लगभग 2.5 करोड़ रुपये राशि की वसूली की गई है। इसे और भी गति देकर लगभग 10 करोड़ रुपये का मासिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करना होगा।
सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह कमसे कम दो दिन अनिवार्य रूप से नीलाम पत्र वादों की सुनवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने नोटिस निर्गत करने हेतु उपलब्ध तकनीकी टूल्स का उपयोग करने को कहा। इससे कार्य सरल होगा तथा प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सकेगी। सभी पदाधिकारियों को कुछ टूल्स के बारे में जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, निदेशक डीआरडीए सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा अन्य सभी नामित नीलाम पत्र पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलना समय की मांग:विधान पार्षद संजय कुमार सिंह

rktvnews

भोपाल:श्रीमहाकालेश्वर उज्जैन-इंदौर-पीथमपुर मेट्रो कॉरिडोर के लिये डी.पी.आर. बनाने परामर्श शुल्क की स्वीकृति।

rktvnews

माननीय सदस्य, सड़ांध सचमुच बहुत गहरी है!

rktvnews

चित्तौड़गढ़:बिड़ला सीमेंट के कार्मिकों ने लिया बाल विवाह निषेध का संकल्प।

rktvnews

सहारा इंडिया का पैसा गरीबों को वापस करने की सरकार की मंशा साफ नही, पोर्टल से नही बल्कि एजेंटों के जरिये वापस किया जाए : सुदामा प्रसाद

rktvnews

मध्यप्रदेश:16 एवं 17 नवम्बर को निर्वाचन शिकायतों के निराकरण के लिये दल गठित।

rktvnews

Leave a Comment