RK TV News
खबरें
Breaking News

महाकुंभ:संतों के संकल्प से सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करेगा भारत : अनिल ओक

संतों की कोई जाति नहीं होती,सनातन का आधार अध्यात्म है।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 20 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक ने कहा कि पूज्य संतों के संकल्प व विचारों के आधार पर आने वाले समय में भारत सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि संत की कोई जाति नहीं होती है। तन समर्पित मन समर्पित और यह जीवन समर्पित। इसके बाद और क्या यही वास्तव में संत को संत बनाता है। यही संत की विशेषता है। वह सोमवार को सेक्टर 17 में आयोजित संत समागम को संबोधित कर रहे थे।
अनिल ओक ने कहा कि सनातन का आधार अध्यात्म है। संत आध्यात्मिकता के वाहक होते हैं। संत स्वयं के आचरण व व्यवहार से आध्यात्मिक जीवन की सीख देते हैं। संत देश व समाज के लिए जीते हैं। शक्ति,ज्ञान व वैभव का नहीं रहता। देश व समाज कैसे सुरक्षित रहे  और हमेशा दूसरों का भला चाहते हैं। गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है कि परहित सरिस धर्म नहीं भाई।
सह व्यवस्था प्रमुख ने कहा कि दुनिया आज अंधेरी गली से निकल रही हैं। संत परम्परा को जानने के लिए विदेशों के लोग रिसर्च कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्यके व्यक्ति के अंदर ब्रह्म है। भगवान भाव के भूखे होते हैं। वह हमारे अंदर बैठा है। जितना भीतर जाओगे उतना तर जाओगे।
संत समागम को विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार,सामाजिक समरसता गतिविधि के संयोजक श्याम प्रसाद व विहिप के प्रवक्ता देवजी भाई रावत ने संबोधित किया।
इस अवसर पर विहिप के सह संगठन मंत्री विनायक राव देशपाण्डे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल,सामाजिक समरसता गतिविधि के सह संयोजक रवीन्द्र किरकोले, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य शिवनारायण,काशी प्रान्त के प्रान्त प्रचारक रमेश,विहिप के संत सम्पर्क प्रमुख अशोक तिवारी, सामाजिक समरसता गतिविधि के क्षेत्र संयोजक नरेन्द्र सिंह व सामाजिक समरसता गतिविधि अवध प्रान्त के प्रमुख राजकिशोर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में सीवान जिले को करीब 109 करोड़ रुपये की योजनाओं की दी सौगात।

rktvnews

बिहार:अंतिम चरण में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 3,880 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

वाराणसी के टॉउन हॉल, मैदागिन में शुरू हुआ, दिव्य कला मेला, 2023

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर महावतपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लगाए नीम, बादाम और जामुन के पौधे।

rktvnews

Leave a Comment