RK TV News
खबरें
Breaking News

महाकुंभ : आकाशवाणी के कुंभवाणी समाचार बुलेटिन अब प्रयागराज के महाकुंभ नगर में सार्वजनिक संबोधन प्रणाली पर लाइव।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार)18 जनवरी।श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को मेले से संबंधित जानकारी देने की एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत आकाशवाणी के कुंभवाणी समाचार बुलेटिन अब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के महाकुंभ नगर में सार्वजनिक संबोधन प्रणाली के माध्यम से लाइव प्रसारित किए जा रहे हैं। पहला कुंभवाणी समाचार बुलेटिन आज यानी 18.01.2025 को सुबह साढे आठ बजे सार्वजनिक संबोधन प्रणाली पर प्रसारित किया गया।
कुंभवाणी समाचार बुलेटिन दिन में तीन बार, सुबह 8.30 बजे, दोपहर 2.30 बजे और शाम 8.30 बजे प्रसारित किए जाएंगे, जो महाकुंभ मेले से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर अपडेट प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त, श्रद्धालु प्रयागराज में 103.5 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्‍वेंसी पर कुंभवाणी समाचार बुलेटिन भी सुन सकते हैं। विशेष कुंभ समाचार बुलेटिन न्यूज़ऑनएआईआर ऐप, वेव्स ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर भी प्रसारित किए जाते हैं और ये आकाशवाणी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल न्यूज़ ऑन एआईआर ऑफिशियल पर भी उपलब्ध हैं।
श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों ने इस पहल की सराहना की है और कई लोगों ने इसे “महाकुंभ के बारे में जानकारी प्राप्त करने की महत्‍वपूर्ण पहल” बताया है। प्रयागराज की निवासी तनु शर्मा ने कहा, “आकाशवाणी के कुंभ बुलेटिन विश्वसनीय, सटीक और जानकारी से परिपूर्ण हैं।” महाकुंभ में आए मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी योगराज सिंह झाला ने कहा, “मेला परिसर में आकाशवाणी के कुंभ बुलेटिन सुनना एक सुखद अनुभव है। इससे महाकुंभ में श्रद्धालुओं को जानकारी का एक प्रामाणिक स्रोत मिला है।”
प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने कहा, “महाकुंभ एक विशाल आध्यात्मिक सामाजिक समागम है और प्रसार भारती पूरी प्रामाणिकता के साथ समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क पर महाकुंभ की निरंतर कवरेज के लिए प्रयागराज में संवाददाताओं, संपादकों और समाचार वाचकों की एक समर्पित टीम तैनात की गई है।”
महाकुंभ 2025 को समर्पित आकाशवाणी के कुंभवाणी चैनल का शुभारंभ 10 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन की वर्चुअल मौजूदगी में किया था। यह चैनल 26 फरवरी तक समाचार और अन्य कार्यक्रम प्रसारित करता रहेगा।

Related posts

भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने के महायज्ञ में सबसे महत्वपूर्ण आहुति किसान की होगी :उपराष्ट्रपति

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से डीजीपी ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

वासस्थल विहीन लाभुकों के लिए अविलंब उपलब्ध कराएं भूमि :जिलाधिकारी

rktvnews

डिकेथलोंन अंडर 18 में पियूष राज के स्वर्ण और हेक्साथनोल अंडर 16 में अभय पांडेय के कांस्य पदक हासिल करने पर बिहार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने दी बधाई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:एशिया की सबसे बुजुर्ग हथनी वत्सला की मृत्यु।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ’ग्लोबल समिट-2024’ में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment