RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: भारोत्तोलन में मेडल प्राप्त खिलाड़ियों का किया गया सम्मान।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)18 जनवरी।भोजपुर जिला भारतोलन संघ द्वारा भारतोलन में मेडल प्राप्त खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आज स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में जिला सचिव मुकेश कुमार ने किया। जिसका संचालन प्रशिक्षक कुमार विजय ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, यशवन्त नारायण, रोलमो नेता सुनील पाठक, जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट, सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजय राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ।
सबसे पहले उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नेशनल एवं राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में गोल्ड एवं सिल्वर प्राप्त सभी खिलाड़ियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही सभी प्रशिक्षक शैलेश कुमार, सन्तोष कुमार, अंजली कुमारी, कुमार विजय, आयुष राज,जय शंकर, उमेश तिवारी को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल एवं खिलाड़ियों के लिए हम लोग सदैव तैयार है। हमारे खिलाड़ी इतना मेहनत करे कि भोजपुर के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खेल में मेडल लाए। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन तीरंदाजी के जिला सचिव नीरज कुमार ने किया।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर ने राजस्व संग्रहण की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के 600 पेंशनधारी अक्टूबर माह के पेंशन से वंचित : प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:मेरा युवा भारत स्वयंसेवको ने एक पेड़ माँ के नाम के किया पौधारोपण।

rktvnews

दरभंगा:महिलाओं ने साझा की अपनी उम्मीदें।

rktvnews

गढ़वा:हेलमेट अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगा पेट्रोल : उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment