RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर : समाजसेवी वशिष्ठ पांडे की पुण्य तिथि पर पुण्य स्मृति समारोह आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित हरि नारायण प्लस टू इंटर कालेज परिसर में वशिष्ठ नारायण एण्ड रश्मि मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान मे स्व वशिष्ठ नारायण पाण्डेय पुण्य स्मृति समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में स्व वशिष्ठ नारायण पांडे के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्व वशिष्ठ नारायण पाण्डेय पुण्य स्मृति समारोह के मुख्य अतिथि बिजली विभाग के पूर्व निदेशक हरेराम पांडेय, विशिष्ठ अतिथि पूर्व मुख्य अभियंता नरेंद्र तिवारी, वशिष्ठ नारायण एण्ड रश्मि मेमोरियल ट्रस्ट के निदेशक व पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता अश्विनी कुमार पांडेय, अरविंद पांडेय, शिक्षाविद एम के मिश्रा, मंजू पांडे, सीमा पांडे, मुना पांडे, पूर्व प्रधानाध्यापक बरमेश्वर ओझा, प्रधानाध्यापक विष्णु शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। मुख्य अतिथि बिजली विभाग पटना के पूर्व निदेशक हरेराम पांडे ने कहा कि स्व वशिष्ठ नारायण पांडे गरीबों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने शिक्षा को आगे बढाने में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पुण्य स्मृति समारोह पर जिला टाॅपर, अनुमंडल टाॅपर तथा प्रखंड टाॅपर छात्र एवं छात्राओं को बुके सहित उपहार देकर सम्मानित किया गया। पुण्य स्मृति समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक बरमेश्वर ओझा ने की तथा संचालन वशिष्ठ नारायण एण्ड रश्मि मेमोरियल ट्रस्ट के निदेशक एवं पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता अश्विनी कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर गणमान्य लोगों के अलावा समाजसेवी गुप्तेश्वर भट्ट, मुन्ना पांडे, दीनानाथ पांडे, बृजकिशोर पांडे, माना पांडे, शिक्षक अनिल दूबे सहित बङी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

Related posts

बिहार सरस मेले का समापन।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में 583 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली कुल 242 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं मनोहारी, पापहारी और भक्ति संवर्धक :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों को स्वीकृत राशि का वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विश्व उपभोक्ता दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता।

rktvnews

Leave a Comment