RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:सीएबी ने लिटिल चैंप को 39 रनों से हराया।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जनवरी।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में बुधवार को महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर कब बनाम लिटिल चैंप के बीच मुकाबला प्रातः 10:00 बजे शुरू हुआ ।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए C.a.b की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए ।C.a.b की तरफ से धीरज ने 31 रन, सुशील ने 33 रन, अर्चित कश्यप ने 28 रन और विद्यासागर ने 27 रनों का योगदान किया ।अतिरिक्त रनों की संख्या 28 रही। लिटिल चैंप की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सौरभ, मोहित केसरी और तेजस को दो-दो विकेट मिला। नित्यम को एक विकेट मिला। 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिटिल चैंप की पूरी टीम 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी ।लिटिल चैंप की तरफ से अवनीश ने सर्वाधिक 26 रन, विवेक ने 23 रन, आरुष ने 15 रन ,करण ने 14 रन और सौरव ने 14 रनों का योगदान किया। C.a.b की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहित ने सर्वाधिक तीन विकेट, अर्चित कश्यप एवं रितिक ने दो-दो विकेट तथा धीरज ने एक विकेट लिया ।इस प्रकार C.a.b. ने यह मैच 39 रनों से जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच ऑल राउंड प्रदर्शन करने वाले अर्चित कश्यप को जिला पैनल के अंपायर द्वारा दिया गया। मैच के निर्णायक नवीन एवं ओमप्रकाश थे ,स्कोरिंग राजीव ने की । मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, सीनियर खिलाड़ी एवं विभिन्न क्लबो के सचिव ,लीग कन्वेनर आकाश कुमार ,कुमार विजय, सीनियर खिलाड़ी राकेश कुमार मुन्ना, राकेश सिंह उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री से मुक्केबाज दीपाली थापा ने की भेंट।

rktvnews

हैदराबाद:केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने जीएसआईटीआई हैदराबाद में रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

इंदौर में 2600 कॉलोनियों की गाइडलाइन दरों में वृद्धि का प्रस्ताव, 158 नई लोकेशन भी जोड़ी जाएंगी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिता का सुभाष चंद्र बोस इनडोर स्टेडियम में किया शुभारंभ।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री और एडीबी कंट्री डायरेक्टर मियो ओका की मुलाकात, सड़क तंत्र, बुनियादी ढांचे के विकास सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शती समारोह में उनके आदर्श अपनाने का किया आह्वान।

rktvnews

Leave a Comment