RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के तत्वावधान में युवा दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद की जयंती।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 जनवरी। आज कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच भोजपुर के तत्वाधान में स्थानीय कतिरा स्तिथ मंगलम उत्सव पैलेस में स्वामी विवेकानन्द की जयंती को युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मानाया गया।समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष रवीश श्रीवास्तव ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन विचार मंच के उपाध्यक्ष सह जिला सचिव सचिन सिन्हा ने किया। अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष मणी श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम के आरंभ में स्वामी विवेकानन्द के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि आगत अतिथियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात इस समारोह में आयोजक मंडल की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर समाज में अपनी पहचान स्थापित करने वाले चिकित्सको, अधिवक्ताओ ,समाजिक कार्यकर्ता, विशिष्ट खिलाड़ीयो को अंग वस्त्र से सम्मानित कर उन्हें प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा० एस० सी० श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी पूरी मानवता के कल्याण हेतु आजीवन कार्य कर विश्व के प्रेरक बन गये । उन्होंने कहा की युवा ही देश और समाज के नव निर्माण हेतु नई दिशा दे सकते है। उन्होंने आह्वाहन करते हुए कहा कि सर्वप्रथम हमें अपने आपको मजबूत करना होगा तभी देश एवं समाज के सर्वांगीण विकास हेतु अपना योगदान दे सकते है। यही स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन से हमलोगो को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे मुख्य स्वास्थ्य निदेशक पूर्व मध्य रेलवे भारत सरकार के डॉ आर के वर्मा ने कहा की वर्तमान में स्वामी विवेकानंद जी का संपूर्ण जीवन किसी भी देश और समाज के लिए आदर्श है। उन्होंने नौजवानो से विवेकानंद के चरित्र को आत्मसात करने का आह्वाहन किया।
समारोह को अतिथि के रूप में शामिल वीकेएसयू के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ नंद जी दुबे, पूर्व महापौर रूबी तिवारी, वीकेसीयू रजिस्ट्रार डॉ रणविजय कुमार, जिला पार्षद सदस्य धनंजय यादव, उप महापौर प्रत्याशी सीमा देवी, सुधीर जी सहाय,भाई सुधाकर ने भी संबोधित किया।
धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता आशुतोष पांडेय ने किया।
समारोह में मुख्य रूप से डॉ० सतीश चन्द्र सिन्हा,डॉ० अमित जायसवाल, सचिदानंद रचनाचक्र के बिहार अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ,सतीश चंद्र श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव ,सुरेश वर्मा, सुरेन्द्र पाल,सुधीर सिन्हा, मणि भूषण श्रीवास्तव,प्रदीप श्रीवास्तव,अधिवक्ता राम सुरेश सिंह, पूर्व महापौर प्रतिनिधि राजा तिवारी, प्रियरंजन सिन्हा,कुणाल सिन्हा, रवि सिन्हा,मनोज श्रीवास्तव, संटू लाल,राजकुमार जी,सुरेंद्र सिन्हा,निर्भय सिन्हा,मोहित सिन्हा,विमल यादव,विद्या यादव,पत्रकार नरेंद्र सिंह,परमजीत,विवेकराज आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आरा की हृदयस्थली वीर कुंवर सिंह पार्क को सुरक्षित रखने में सहयोग करें : सरफराज अहमद खान

rktvnews

रामगढ़:चौकीदार बहाली के तहत द्वितिय शारीरिक दक्षता परीक्षा का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने स्किल कौंसिल फ़ॉर माइनिंग सेंटर का द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत किया उद्घाटन।

rktvnews

डीएआरपीजी के सचिव वी. श्रीनिवास ने राष्‍ट्रमंडल के सहायक महासचिव प्रोफेसर लुइस फ्रांसेस्की से भेंट की।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन के संबंध में बैठक।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी Wings India 2026 में उत्तराखण्ड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment