RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने गुना प्रधान डाकघर एवं पासपोर्ट सेवा केंद्र विस्तार भवन का उद्घाटन किया।

नए डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करते केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 जनवरी।केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 11 जनवरी को गुना प्रधान डाकघर एवं पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) के नव विस्तारित भवन का उद्घाटन किया। इस भवन को 43.18 लाख रुपये की लागत से 1154 वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया गया है। उन्होंने डाक विभाग के इतिहास एवं महत्व, सुकन्या समृद्धि योजना, तकनीक आधारित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ ही विभाग के संपूर्ण तकनीक आधारित आधुनिकीकरण सहित आगामी परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। केंद्रीय मंत्री ने डाक विभाग के महत्व को समझाते हुए वर्ष 2008 में किए गए उन बदलावों का जिक्र किया जब वे स्‍वयं संचार राज्य मंत्री थे।
इस उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा गुना के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, गुना विधानसभा क्षेत्र के विधायक पन्नालाल शाक्य, मध्य प्रदेश डाक परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल विनीत माथुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गुना प्रधान डाकघर में नया डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र

भारतीय डाक विभाग द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम, आवश्यक सेवाओं को नागरिकों के करीब लाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें विशाल डाक नेटवर्क का लाभ उठाया जा रहा है। नए भवन के विस्तार से निर्बाध और कुशल नागरिक केंद्रित सेवाएं सुनिश्चित होंगी, जिससे निवासियों को अपनी जरूरतों के लिए काफी दूर जाने की जरूरत कम होगी।
भारतीय डाक अपनी सेवाओं का विस्तार करने और नागरिकों के लिए पहुंच में सुधार लाने, राष्ट्र निर्माण तथा लोक कल्याण में योगदान देने को प्रतिबद्ध है।

Related posts

संगीत सभा में रागों से विभिन्न भाव की अभिव्यक्ति।

rktvnews

नवादा:आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: मनोकामना हनुमान मंदिर में किया गया ध्वजारोहण कार्यक्रम।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह लाडो प्रोत्साहन योजना में प्रदान की जाने वाली राशि को एक लाख रुपए से बढ़ाकर किया डेढ़ लाख रुपए।

rktvnews

प्रदेश के 29 महाविद्यालयों में शुरू होंगे नवीन संकाय – संचालन के लिए 253 नवीन पदों का होगा सृजन – 35.81 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति – राजकीय महाविद्यालय मावली-उदयपुर होगा स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment