RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: माले की वार्ड शाखा कमिटी की बैठक आयोजित,महाजुटान रैली को ले बनाई रणनीति।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 जनवरी।आज एमपी बाग वार्ड नंबर 10 गोला मोहल्ला वार्ड नंबर 21 की शाखा कमिटी की संयुक्त बैठक का आयोजन गोला मोहल्ला की पूर्व वार्ड पार्षद शैल कुमारी देवी के आवास पर किया गया।
बैठक में भाकपा माले के नगर सचिव सुधीर सिंह एवं जिला स्थाई समिति सदस्य राजनाथ राम उपस्थित हुए। बैठक के दौरान वार्ड नंबर 10 से 4,वार्ड नंबर 21 से 3 पार्टी सदस्यों ने लेवी नवीकरण शुल्क जमा किया। बैठक में दोनो वार्डों से 5/5 सदस्यों की भर्ती कराने के एवं उसी संख्या में लोक युद्ध का सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आगामी 9 मार्च 25 को भाकपा माले के द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले महाजुटान रैली में वार्ड से 25-25 लोगो को ले जाने का निर्णय लिया गया और 5000 रुपया का कोष दोनों वार्ड से देने का भी निर्णय हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए माले नगर सचिव सुधीर सिंह ने कहा कि भाजपा के सांप्रदायिक फासीवाद के खिलाफ शिक्षा रोजगार के सवाल पर जनता के ज्वलन सवालों पर निर्णायक लड़ाई लड़ने वाली पार्टी सीपीआईएमएल है और हम उस पार्टी के अनुशासित सिपाही है। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए आप तमाम पार्टी सदस्यों का योगदान महत्वपूर्ण है इसके लिए सीपीआईएमएल संघर्ष करती है। जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम ने कहा की सीपीआईएमएल हमेशा स्कीम वर्कर छात्र नौजवान किसान मजदूर की लड़ाई लड़ती है।
बैठक का संचालन अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने किया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में सीपीआईएमएल के नगर सचिव सुधीर सिंह, राजनाथ राम, अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ,ललू कुमार, विकास गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, मोहम्मद अख्तर, पप्पू कुमार, बंटी गुप्ता, नवल किशोर, घाकू सिंन्हा आदि थे।

Related posts

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रोड शो।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्कूल मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए दियरा क्षेत्र के सरकारी विद्यालय के 4 खिलाड़ी चयनित।

rktvnews

दरभंगा:जीविका से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक कुप्रथाओं से मिली आज़ादी-एक मौन क्रांति।

rktvnews

प्रख्यात भोजपुरी चित्रकार वंदना श्रीवास्तव को संस्कृति मंत्रालय की सीनियर फेलोशिप।

rktvnews

चतरा :सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं विभिन्न आयोगों में लंबित वादों की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में वित्त विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच राज्य कर्मियों के सैलरी पैकेज को लेकर हुआ एमओयू।

rktvnews

Leave a Comment