RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में पैक्स को सशक्त करने के लिए बैठक आयोजित।

नवादा/बिहार 28 अगस्त।जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में पैक्स को सशक्त करने के लिए बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी पैक्स अध्यक्षों को कहा कि जिले के सभी पैक्सों का कम्प्यूटरीकरण किया जाना है।
187 पैक्सों में से कुल 147 पैक्सों को कम्प्यूटरीकरण करने हेतु पूर्व में प्रस्ताव सहकारिता विभाग, बिहार, पटना को भेज दिया गया। आज कुल 23 पैक्सों को कम्प्यूटरी करण करने के लिए प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
उपस्थित सभी 23 पैक्स प्रतिनिधियों/अध्यक्षों से विचार-विमर्श उपरांत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा प्रबंधक निदेशक काॅपरेटिव नवादा को दिया गया।
आज की बैठक में विधायिका नवादा विभा देवी, विधायक रजौली प्रकाशवीर, दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त नवादा, डीएफओ संजीव कुमार, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, डीएसपी मुख्यालय, डीसीओ नवादा शषिकांत शषि, एमडी काॅपरेटिव मो0 बाबू रजा, डीपीएम नावार्ड नवादा एवं डीसीओ के साथ-साथ सभी 23 पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के थिम्पू में चांगलीमेथांग उत्सव मैदान में जनसभा को संबोधित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 नवंबर 24

rktvnews

चतरा:पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह FLN मेला का भव्य आयोजन सम्पन्न।

rktvnews

बिहार:16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2026 के अवसर पर जैव विविधता संरक्षण और समुदाय-नेतृत्व वाली कार्रवाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया, विषय था ‘वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करना’

rktvnews

खान एवं भूविज्ञान विभाग व जीएसआई परस्पर सहयोग व समन्वय से देंगे खनिज एक्सप्लोरेशन कार्य को गति, परस्पर अनुभवों को करेंगे साझा।

rktvnews

Leave a Comment