RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:इस विद्यालय के विकास के लिए जितना सम्भव होगा संघर्ष करूंगा:शिवप्रकाश रंजन

राजकीय अंबेडकर आवासीय बालक उच्च विद्यालय मौलबाग में अगिआंव विधायक का हुआ सम्मान समारोह।

अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन इसी विद्यालय के रहें हैं छात्र।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )11 जनवरी।राजकीय अंबेडकर आवासीय बालक उच्च विद्यालय मौलाबांग आरा भोजपुर के छात्र रह चुके अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन का सम्मान समारोह आज आयोजित किया गया ।जहां विधायक के साथ साथ पहले से पास आउट छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिसमें शिवशंकर राम, , राजू राम , कमलेश , अम्बेडकर छात्रावास के छात्र प्रधान सियाकानत बैठा शामिल थें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमारी संगीता प्रिंसिपल ने किया।
विदित हो कि अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन इसी विद्यालय के छात्र रहें हैं। उनकी प्राथमिक से लेकर हाई स्कूली शिक्षा इसी विद्यालय से हुई है। उन्होंने इस विद्यालय में बेहतर व्यवस्था के लिए संघर्ष किया और इसी से छात्र संगठन आइसा के नेता बने।
इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जीवन मे बेहतर शिक्षा के लिए संघर्ष ही एक मात्र रास्ता है। उन्होंने अपने संघर्ष की बात करते हुए कहा कि जब छात्र थे तो भी विद्यालय के लिए संघर्ष किया और आज भी इसके लिए संघर्षत रहूंगा।
उन्होंने विद्यालय के छात्र – शिक्षक सहित सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
विधायक के विद्यालय में आने से छात्र – शिक्षक, कर्मचारियों में प्रसन्नता दिखी।
इस मौके पर राहुल कुमार , अजीत कुमार, जय प्रकाश प्रसाद,साकेत रंजन वर्मा, सरविंद कुमार,अजय कुमार, श्वेता कुमारी शामिल थे।
उक्त जानकारी विधायक के निजी सचिव राजेश गुप्ता दी गई।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति ने सिक्किम पुलिस को ‘राष्ट्रपति का निशान’ प्रदान किया

rktvnews

राष्ट्रपति ने फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड का दौरा किया।

rktvnews

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र भारत की लोकप्रिय आवाजों के दस्तावेजीकरण के लिए ‘आवाज़ों के जुगनू’ का शुभारंभ करेगा।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में +2 हाई स्कूल, करारी के बच्चों ने लहराया परचम।

rktvnews

बागपत:प्रधानमंत्री के डिजिटल घरौनी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण 69 ग्राम पंचायत ,समस्त तहसीलों, विकासखंड व जिला मुख्यालय पर किया जायेगा।

rktvnews

Leave a Comment