RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:हिंदी रत्न सम्मान से अलंकृत हुई प्राचार्या प्रो पुनम कुमारी,बोली मेरे लेखन से संतुष्ट होंगे पाठक।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जनवरी।विश्व हिंदी दिवस के शुभ-अवसर पर एस.बी. कॉलेज आरा की प्राचार्या प्रो.(डॉ.) पूनम कुमारी को शुक्रवार को बिहार-हिंदी-साहित्य-सम्मेलन के तत्वावधान मे हिंदी रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया ।इस अवसर पर प्रो.(डॉ.)पूनम कुमारी द्वारा स्वरचित पुस्तक “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाएं एवं बिहार की महिलाओं का योगदान” पुस्तक का विमोचन भी किया गया। यह आयोजन बिहार राज्य हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल सुलभ ने किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन के बाद साहित्य सेवियों को शाल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साहित्य सृजन में लगे सभी साहित्यकारों को बधाई और रचना कार्य में लगे रहने के लिए प्रेरित भी किया। साहित्य भूत, वर्तमान और भविष्य का भी मार्गदर्शन करता है।हिंदी की मूल्यवान सेवा के लिए 20 हिंदी सेवियों को साहित्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।प्रो पूनम कुमारी द्वारा हिंदी भाषा के उत्थान,सम्मान और राष्ट्रभाषा की मांग के लिए हमेशा से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी आवाज बुलंद करती रही है। इन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार राज्य हिंदी सम्मेलन साहित्य से प्रथम बार पुस्तक का प्रकाशन हुआ है ।यह मेरे लिए गौरव की बात है। मैं प्रो जंग बहादुर पांडे को अपना प्रेरणा स्रोत मानती हूं और इनका मार्गदर्शन सदा मिलते रहता है। स्वतंत्रता संग्राम में महिलाएं सदा साथ रही और बढ़ चढ़कर हिस्सा ली है जिसे पढ़कर पाठक अधिक से अधिक संतुष्ट होंगे।बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के द्वारा प्रो पूनम कुमारी को मिले हिंदी रत्न सम्मान एवं स्वरचित पुस्तक विमोचन के लिए प्रो (डॉ.) बलिराज ठाकुर,प्रो.(डॉ) गौरी शंकर प्रधान,डॉ. रमेश उपाध्याय, डॉ. रामनारायण मिश्रा,.डॉ पंकज सुधांशु, पत्रकार डा दिनेश प्रसाद सिन्हा सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने ढेर सारी शुभकामनाये दी है।

Related posts

कोलकाता:रचनाकार भारत फाउंडेशन द्वारा भाषण प्रतियोगिता श्रृंखला की तीसरी कड़ी का सफल आयोजन

rktvnews

दुमका:IFC परियोजना के अंतर्गत लेयर फार्मिंग द्वारा अंडा उत्पादन की शुरुआत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाता परिचय-पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

बागपत :प्रेक्षको व जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों प्रत्याशियों के साथ की बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने जामा प्रखंड के भुटोकोड़िया ग्राम का किया निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

डाक विभाग के बिहार परिमंडल ने शहीद दिवस पर गांधी जी के सिद्धांतों को किया याद!गांधीजी के सिद्धांतों पर विशेष आवरण का विमोचन

rktvnews

Leave a Comment