RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:मुख्यमंत्री ने दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में घायल बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पिता से बात कर उनके इलाज से संबंधित ली पूरी जानकारी।

मुख्यमंत्री ने कहा – घायल एससीडीपीओ के परिवार के साथ सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है, इलाज में सरकार पूरा सहयोग करेगी, अगर जरूरत पड़े तो एयर लिफ्ट कर के बेहतर जगह भी भेजने के लिए सरकार तैयार।

मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य सरकार किसी भी श्रेणी के अधिकारी और कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध।

मुख्यमंत्री ने कहा- बाघमारा के मधुबन थाना क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प की जांच के दे दिए गए हैं आदेश, जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 10 जनवरी।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के दौरान ड्यूटी पर तैनात बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह के घायल होने की जानकारी प्राप्त होने पर उनके पिता अशोक सिंह से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उनके इलाज से संबंधित पूरी जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना को लेकर राज्य सरकार आपके परिवार के पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उनके इलाज को लेकर जो भी सहयोग की जरूरत होगी, राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी।अगर जरूरत पड़े तो एयर लिफ्ट कर के बेहतर जगह भी भेजने के लिए सरकार तैयार है। सरकार हॉस्पिटल के मैनेजमेंट से बात भी करेगी।

अधिकारी और कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी श्रेणी के अधिकारी और कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। कर्तव्य निर्वहन के दौरान सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने तथा सरकारी कर्मियों के साथ होने वाली किसी भी तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाघमारा के मधुबन थाना क्षेत्र में हुई इस हिंसक झड़प को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:आधुनिक तकनीक से मछली पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, अनुसूचित जनजाति मत्स्य पालकों को मिला लाभ।

rktvnews

भोजपुर:एक शिक्षित मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से शांति, प्रगति और सतत विकास का ट्रस्टी बनने का आग्रह किया।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल ने जयपुर टाइगर फेस्टिवल का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:एसडीओ-एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी, गैस दुरुपयोग पर कार्रवाई तेज।

rktvnews

बीएसएनएल ने दिवाली पर एक महीने के लिए मुफ्त मोबाइल सेवाओं का ऑफर दिया।

rktvnews

Leave a Comment