RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर : हवलदार हरेंद्र सिंह को नम आँखों से दी विदाई! विधायक ने दी श्रद्धांजलि! अंतिम संस्कार मे हुए शामिल।

श्रद्धांजलि अर्पित करते विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 जनवरी। सेना के हवलदार हरेंद्र सिंह का शव उनके पैतृक गाँव भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के सरना पहुँचते ही माहौल  गमगीन हो गया।

हवलदार हरेंद्र सिंह का फाइल फोटो

ग्रामीणों की ऑंखें नम हो गईं। वहीं पत्नी रिंकी देवी, माता जानकी देवी, पुत्री मानसी कुमारी (15 वर्ष), रीता कुमारी उर्फ मानकी (13 वर्ष) और पुत्र निखिल कुमार (17 वर्ष) का रोते-रोते बुरा हाल था। पिता अवकाश प्राप्त सैनिक सत्येंद्र नारायण सिंह को क्या पता था कि उनको अपने ज्येष्ठ पुत्र की अर्थी उठानी पड़ेगी। पिता की अर्थी पुत्र के कंधे पर होनी चाहिए। पर कालचक्र के क्रूर संयोग ने पिता को ही पुत्र की की अर्थी का कंधा देने पर मजबूर कर दिया। सरना निवासी भूतपूर्व सैनिक सत्येंद्र नारायण सिंह के ज्येष्ठ पुत्र हरेन्द्र सिंह जोधपुर में मेडिकल कोर में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। 23 दिसंबर 2024 को जोधपुर में बाथरूम में हरेंद्र सिंह को हार्ट अटैक आया। 25 दिसंबर को उनको बेहतर चिकित्सा हेतू पुणे आर्मी हॉस्पिटल में भेज दिया गया। 31 दिसंबर 2024 को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका शव 3 जनवरी को उनके पैतृक गाँव सरना पहुँचा। शव पहुॅचते ही माहौल गमगीन हो गया।

गार्ड ऑफ ऑनर देते सेना के जवान

उनके शव का दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उनके घर उमङ पड़ा। लोगों ने नम ऑखों से उन्हें विदाई दी। विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, मुखिया बीरबल सिंह, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, करनामेपुर थाना सहित बङी संख्या में लोगों ने उनके घर पर जाकर हवलदार हरेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार बिहार घाट पर किया गया।

बिहार घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। हरेंद्र सिंह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके भाई-बहनों मे भाई चंदन सिंह, शशि भूषण सिंह, संजीव सिंह तथा बहन खुशबू देवी शामिल हैं। उनको गार्ड ऑफ ऑनर और बंदूक की सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। यह भी एक संयोग है कि जन्मदिन के दिन ही उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनका जन्म 3 जनवरी 1983 को हुआ था। सेना में उनकी भर्ती 3 जनवरी 2005 को हुई थी। विधि का विधान ऐसा है कि उनकी अंत्येष्टि भी 3 जनवरी 2025 को हुई।

Related posts

गिरीडीह : उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

rktvnews

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून की मूल भावना के अनुरूप काम करें केंद्र- राज्यों को दिए जाने वाले गेहूं का कोटा बढ़ाए केंद्र सरकार -खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

rktvnews

निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने ब्राजील के ब्रासीलिया में ‘निर्वाचन प्रक्रिया में सूचना संबंधी निष्‍ठा और जनता का विश्वास के संरक्षण’ के विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

पटना: नयी पीढ़ी को प्रेरणा देती हैं साधु पुरुषों की आत्म-कथाएँ : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने और चार श्रम कोड कानून की वापसी को लेकर माले का सड़क जाम।

rktvnews

भोजपुर:प्रतिभा सम्मान समारोह में हरखेन कु जैन ज्ञानस्थली के प्राचार्य डा आदित्य तिवारी हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment