RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के जरिए लोक शिकायतों के निवारण का अध्ययन करने के लिए डीएआरपीजी प्रतिनिधिमंडल ने बिहार का दौरा किया।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ शिष्टाचार भेंट के दौरान डीएआरपीजी प्रतिनिधिमंडल।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 04 जनवरी।प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में डीएआरपीजी के एक वरिष्ठ स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम (बिहार आरपीजीपी अधिनियम) और बिहार लोक सेवा अधिकार अधिनियम (बिहार आरटीएस अधिनियम) के कार्यान्वयन को समझने के लिए 3 जनवरी को बिहार का दौरा किया।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ शिष्टाचार भेंट के दौरान डीएआरपीजी प्रतिनिधिमंडल।

इस प्रतिनिधिमंडल में पुनीत यादव, अपर सचिव; सरिता चौहान, संयुक्त सचिव; सुवाशीष दास, निदेशक; और हरि किरण भट्ट, उप सचिव शामिल थे।
बिहार के इस अध्ययन दौरे पर गए डीएआरपीजी प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की।

डीएआरपीजी प्रतिनिधिमंडल ने बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी का दौरा किया।

बातचीत में लोक शिकायतों के प्रभावी निवारण, सीपीजीआरएएमएस पोर्टल, स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान और पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। लोक शिकायत अधिकार अधिनियम, सेवा अधिकार अधिनियम के तहत बिहार सरकार की सर्वोत्तम प्रथाओं पर भी चर्चा की गई।

डीएआरपीजी प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीना से मुलाकात की।

लोक शिकायत अधिकार अधिनियम, सेवा अधिकार अधिनियम, शिकायत अपीलीय अधिकारी प्रक्रिया और बेहतर अभिलेख प्रबंधन प्रथाओं के कार्यान्वयन पर बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीना, बिहार के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंद्र और बिहार सरकार की सचिव एवं बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन की अपर मिशन निदेशक डॉ. प्रतिमा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की आधिकारिक बैठकें हुईं। डीएआरपीजी प्रतिनिधिमंडल ने समाधान और जिज्ञासा कॉल सेंटरों का दौरा किया। टीम के समक्ष बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम और बिहार लोक सेवा अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन एवं प्रभाव पर केंद्रित एक प्रस्तुति दी गई।

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य लोक शिकायत प्राप्ति केंद्र का दौरा किया।

इस प्रतिनिधिमंडल ने राज्य लोक शिकायत प्राप्ति केंद्र का दौरा किया और बाद में जिला शिकायत निवारण अधिकारी, पटना के कार्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सुनवाई प्रक्रिया और शिकायतों के निवारण का अवलोकन किया।
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 में लोक शिकायतों के प्रभावी निवारण में शिकायत निवारण अधिकारियों (जीआरओ) को अर्ध-न्यायिक शक्तियां प्रदान की गई है। जीआरओ को परियोजना कार्यान्वयन प्राधिकरणों/एजेंसियों को बुलाने और उचित सुनवाई के बाद तर्कसंगत आदेश जारी करने का अधिकार है। लोक शिकायत निवारण का यह व्यवस्थित कार्यान्वयन एक अभिनव राष्ट्रीय सर्वोत्तम अभ्यास है।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेशी रक्षा नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए डेफकनेक्ट 2024 का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

राष्टीय सुरक्षा सप्ताह के तहत डीएमआरसी पटना द्वारा आपातकालीन मॉक ड्रिल आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:हरि नारायण उच्च विद्यालय मे प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मेला आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जगजीवन कॉलेज इकाई ने प्राचार्य को सौंपा 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन।

rktvnews

नायक कौन आईएएस कृष्णैया या सामंतवादी जातिवादी बाहुबली नेता आनंद मोहन??

rktvnews

Leave a Comment