RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मध्यप्रदेश:04 जनवरी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल, के मुख्य आतिथ्य में संतोष चौबे द्वारा लिखित, पुस्तक ‘कम्प्यूटर एक परिचय’ के चालीसवें संस्करण का होगा लोकार्पण समारोह।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)02 जनवरी। वरिष्ठ विज्ञान संचारक एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय क़े कुलपति संतोष चौबे, द्वारा लिखित ‘कम्प्यूटर एक परिचय’ एक ऐसी पुस्तक थी जिसने प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में विक्रय के कीर्तिमान स्थापित किये और देश में सूचना तकनीक संबंधी चेतना के विस्तार में अभूतपूर्व योगदान दिया।
शुरूआती दौर में मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक की अब तक 10 लाख से अधिक प्रतियाँ बिक चुकी हैं तथा इस किताब ने आज से 40 वर्ष पूर्व यह सिद्ध किया कि हिन्दी और मातृभाषा में भी तकनीकी विषयों पर उत्कृष्ट लेखन किया जा सकता है।
पुस्तक के प्रकाशन के लगभग 40 वर्षों के बाद नई शिक्षा नीति ने इसी विचार को अपना आधार बनाया है।
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौ‌द्योगिकी विभाग ने इसे ‘मेघनाद साहा’ पुरस्कार से पुरस्कृत किया था और आगे चलकर इसे अनेकों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिले।
इस पुस्तक के चालीसवें संस्करण का लोकार्पण आगामी 4 जनवरी 2025 को सुबह 11.00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल), भोपाल में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में किया जायेगा।
उ‌द्घाटन सत्र के बाद तकनीकी सत्र भी आयोजित है जिसमें हिन्दी में विज्ञान और तकनीकी लेखन पर विषय विशेषज्ञ और शिक्षाविद् हिस्सा लेंगे और तकनीकी लेखन की भविष्य की दिशाएँ तय करेंगे।
इस ऐतिहासिक पुस्तक के लोकार्पण समारोह तथा तकनीकी सत्र में सादर सभी को आमंत्रित किया गया है।

Related posts

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस।

rktvnews

भोजपुर: इंटरनेशनल बायोडायवर्सिटी डे पर महिला कालेज में सेमिनार आयोजित।

rktvnews

आईआरईडीए ने अब तक का सबसे अधिक वार्षिक शुद्ध लाभ दर्ज किया, एनपीए 1 प्रतिशत से नीचे रहा और बैंकिंग-एनबीएफसी क्षेत्र में सबसे तेज़ परिणामों के साथ बेंचमार्क स्थापित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लाचित दिवस पर लाचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अवैध खनन में 8 से ज्यादा पोकलेनों को किया जप्त।

rktvnews

पटना:जन सुराज पार्टी के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, 19 सुरक्षित सीटों के अलावा 14 EBC, 10 ओबीसी और 14 मुस्लिम उम्मीदवारों को मिला टिकट।

rktvnews

Leave a Comment