RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:रमना मैदान पार्क में प्रवेश शुल्क लगाने पर आम आदमी पार्टी का विरोध।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जनवरी।मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरा रमना मैदान में नवनिर्मित पार्क में एंट्री टैक्स लगाने की योजना के खिलाफ आरा जे पी स्मारक पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। समूह में सदस्यों ने रमना मैदान में पैदल मार्च कर आम जनता के साथ संवाद कर इसका विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरा में मेयर इंदू देवी के कार्यकाल में नगर निगम में लूटतंत्र कायम है। सैंकड़ों करोड़ का टैक्स नगर निगम जनता से वसूलता है लेकिन शहर की अधिकांश सडकें टूटी हैं, स्ट्रीट लाइट अधिकांश खराब हैं, शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक रोज 200 से ज्यादा रहता है जो चिंताजनक है। स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है इसके लिए इन्हीं लोगों के पास कोई उपाय नहीं है। नालियों का बुरा हाल है, रोड के किनारे बना शौचालय सह मूत्रालय चालू हालत में नहीं है बल्कि सजावटी हाथी है। आरा नगर निगम का नागरिक सुविधाओं के बारे में असंतोषजनक स्थिति है।जबकि वसूली के मामले में अव्वल है। यह लूटतंत्र की मानसिकता दर्शाता है और वही सोच है जो मेयर साहिबा के राजनीतिक पार्टी का चरित्र है। चूपके चूपके चंद लोगों के साथ बैठक कर यह योजना बनाना जनता स्वीकार नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं ने शुरुआत में दो मिनट का मौन रखकर बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का सांकेतिक विरोध भी किया। कार्यक्रम में कृष्ण मोहन ठाकुर,अमित कुमार सिंह, विरेंद्र कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह, अंकित कुमार, प्रमोद कुमार और महिला अध्यक्ष रूबि सिंह तथा अंजू देवी उपस्थित थीं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के आम चुनाव में जीत के लिए क्रिस्टोफर लक्सन को हार्दिक बधाई दी।

rktvnews

स्लोगन प्रतियोगिता में रिचा को मिला प्रथम स्थान!अच्छे परिणाम से विद्यार्थियों के हौसले बुलंद:निदेशक मनोज कुमार सिंह।

rktvnews

हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की प्रगति की समीक्षा के लिए साइट का दौरा किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला दिवस पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने की घोषणा की।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश ने हरित ऊर्जा को विकास की मुख्य धारा में किया शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दुमका:एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment