RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं।

नव वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए : विष्णु देव साय

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ)01 जनवरी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि नव वर्ष 2025 हम सभी के जीवन में तरक्की के नये अवसर लेकर लाये और हम सभी के जीवन में भरपूर सुख-समृद्धि का वास हो।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नव वर्ष हम सभी के लिए शुभ संकल्प लेने का समय है। पिछले साल हमने प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का संकल्प लिया था और प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाने में हमें सफलता मिली। नए वर्ष में भी हम प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस साल हम सभी छत्तीसगढ़ की स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं, साथ ही इस वर्ष को हमने अटल निर्माण वर्ष के रूप में भी मनाने का निर्णय लिया है। आप सभी की भागीदारी से हमें छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि नव वर्ष में हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी को संवारने के लिए और अधिक संकल्पित होकर कार्य करेंगे। उन्होंने हम सभी के शुभसंकल्प और मनोरथ नव वर्ष में पूरे हों, यह आशा व्यक्त करते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Related posts

भारतीय तटरक्षक ने समुद्री डाकुओं से निपटने के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए गुजरात में 15वीं क्षमता निर्माण वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित की।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

पटना:प्रेम, प्रकृति और लोक-मंगल के कवि हैं दिनेश्वर लाल दिव्यांशु : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बदलते दौर का उज्जैन विश्व में छोड़ेगा अनूठी छाप: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बहुत ही कम समय में 140 से अधिक अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के साथ, भारत ने मजबूत स्थिति हासिल कर ली है और पूरा विश्व इसे स्वीकार करने लगा है : डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment