RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:आर एस मेमोरियल स्कूल के खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जनवरी।आर एस मेमोरियल स्कूल, जगदेव नगर,आरा में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथियों शामिल समाजसेवी मनोज कुमार “झमन”, साहित्यकार जीतेन्द्र कुमार एवं रंगकर्मी व समाजसेवी अशोक मानव थे, जिन्होंने विभिन्न खेलों व दौड़ लगभग 75 विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और अपने प्रेरक शब्दों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने संबोधन में खेलों के महत्व और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जूनियर विंग के विद्याथिर्यों के द्वारा निकाले गए मनमोहक मार्च ने उपस्थित अतिथिओं एवं अभिभावको का मन मोह लिया।विभिन्न प्रकार के खेलों व दौड़ वाले
यह आयोजन विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और अनुशासन, टीम वर्क तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के मूल्यों को विकसित करने में सफल रहा।इस अवसर पर आगत अतिथियों एवं समस्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Related posts

भोजपुर:“शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता,सम्मान समारोह में बोले -प्राचार्य प्रो नरेंद्र पालित

rktvnews

छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी का रिकॉर्ड बनाया, इस साल 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की आशा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

rktvnews

बक्सर: डीएम साहिला ने किया मलई बराज योजना का निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

रांची: “णमोकार महामंत्र” एक ऐतिहासिक दिवस।

rktvnews

& TV की नई प्रस्तुति ‘अटल‘

rktvnews

Leave a Comment