RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:शासन के निर्देशों के तहत ठंड से बचाव के लिए सक्रिय प्रशासन: जिलाधिकारी ने किया रात्रि में निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं को देखा।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)01 जनवरी।ठंड के मौसम में रात्रि के दौरान विशेषकर बेघर, मजदूर और दूर-दराज के इलाकों से आए यात्रियों के लिए अलाव और रैन बसेरे जीवनरक्षक साबित होते हैं। शासन का यह प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण प्रभावित न हो और जरूरतमंदों को तुरंत राहत मिले।
शासन के निर्देशों के क्रम में यह सुनिश्चित करने के लिए कि सर्दी के मौसम में कोई भी व्यक्ति ठंड में रात्रि में न रहे, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 31 दिसंबर की रात्रि में जनपद के प्रमुख स्थलों का दौरा किया। उन्होंने गौरीपुर में अलाव और रैन बसेरे का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने बड़ौत में बस डिपो, बावली चुंगी और रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलाव की स्थिति, रैन बसेरे की साफ-सफाई और वहां उपलब्ध सुविधाओं को परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और यह ध्यान रखा जाए कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड में बाहर न रहे। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनसामान्य से अपील की कि अगर कोई व्यक्ति ठंड में परेशान हो, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।
इस अवसर पर एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम बड़ौत मनीष कुमार यादव सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:जिला अभिसरण समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:मिशन फिजिकल एकेडमी ने अपने सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित।

rktvnews

सर्वनाश सगाई वंश विनाश

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का आश्वासन।

rktvnews

विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेला परिसर में पहली बार होगा दिवाली मेले का आयोजन!3 नवंबर से 10 तक चलेगा मेला

rktvnews

Leave a Comment