RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने अत्यंत दुःख के साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की घोषणा की।

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे देश में 26 दिसम्‍बर, 2024 से 01 जनवरी, 2025 तक सात दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा।

स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्‍मान के साथ किया जाएगा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 27 दिसंबर।केंद्र सरकार ने अत्यंत दुःख के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 26 दिसम्‍बर, 2024 को एम्स अस्पताल, नई दिल्ली में निधन की घोषणा की है।
उनके सम्मान में 26 दिसम्‍बर, 2024 से 01 जनवरी, 2025 तक पूरे देश में सात दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा। इस दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राजकीय शोक की अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। यह भी निर्णय लिया गया है कि स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्‍मान के साथ किया जाएगा।
विदेश स्थित सभी भारतीय मिशनों/उच्चायोगों में भी अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

Related posts

भोजपुर:हम पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने किया कंबल का वितरण।

rktvnews

भोजपुर: रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में छूट को ले फरवरी से आंदोलन करेगा सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया।

rktvnews

भोजपुर:सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है : उप विकास आयुक्त

rktvnews

अटेली:लोकसभा सांसद व भाजपा नेता वरुण गांधी ने डा. श्याम सुंदर शर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव के मद्देनजर उपायुक्त ने गोपाल मैदान का किया निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त का चिनिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं नव प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर सख्त रुख।

rktvnews

Leave a Comment