RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर : क्रिकेट मैच में सूहियाॅ की टीम को विजयश्री! सोनबरसा में हुआ मैच।

क्रिकेट मैच का फीता काटकर उद्घाटन करते श्रीकिशुन जी मिश्रा, श्याम नंदन मिश्र व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के सोनबरसा गाँव स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान में शिवदत ब्रह्म बाबा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट मैच मे सूहिया की टीम को विजयश्री मिली। शिवदत्त ब्रह्म बाबा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट में 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच सूहियाॅ और करनामेपुर की क्रिकेट टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले मे सूहियाॅ की टीम विजयी रही। क्रिकेट मैच का उद्घाटन युवा समाजसेवी श्रीकिशुन जी मिश्रा, श्याम नंदन ओझा सहित अन्य गणमान्य ने फीता काटकर कर किया। मैच के समापन के बाद विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि श्रीकिशुन जी मिश्रा ने ट्राफी सहित अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय लेते श्रीकिशुन जी मिश्रा

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार जीत कोई मायने नहीं रखता है। हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कभी जीत होती है तो कभी हार। हार से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। हार की जगह जीत तथा जीत की जगह हार होते रहती है। क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने मे कमिटी के निकेश मिश्रा, विकास, पंकज सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा सदस्य शामिल थे।

Related posts

मोटापा हो सकता है बांझपन का एक बड़ा कारण : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

आमरण अनशन पर बैठे गृह रक्षा वाहिनी के सफल अभ्यर्थियों को मिला रघुपति का समर्थन! सफल अभ्यार्थियों का नियुक्ति के लिए आमरण अनशन, जिला प्रशासन की नकरात्मकता को करता है प्रदर्शित:रघुपति यादव

rktvnews

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट)जगदीशपुर इकाई द्वारा नयी शिक्षक भर्ती नियमावली 23 की प्रतियां जला जताया विरोध।

rktvnews

छत्तीसगढ : दर्री गांव से टाटा स्टील में मैनेजर तक का सफर।

rktvnews

बक्सर:जिला स्तरीय समन्वयक समिति (DLCC) की बैठक।

rktvnews

गोपालगंज:गणतंत्र दिवस समारोह, 26 जनवरी, 2024 के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment