RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आम लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए सहकार भारती तत्पर प्रेस वार्ता में बोले ‌ प्रांतीय अध्यक्ष आर डी सिंह।

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 दिसंबर।सहकार भारती का प्रेस वार्ता डीएन एस सभागार में प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा किया गया। इन्होंने बताया की सहकार भारती अपने कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए, छोटे-छोटे लोगों का ग्रुप बनाकर आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए तथा संस्कारित लोगों को सहकार भारती से जोड़कर इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी उद्देश्य को लेकर सहकार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष आर डी सिंह और महामंत्री शशि वाला रावल ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता किया।
इन लोगों ने बताया कि 8वां राष्ट्रीय सम्मेलन 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक पंजाब में हुआ जिसका उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने किया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे। समापन सत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की गरिमामय उपस्थिति रही।
अध्यक्ष ने बताया कि 75 फ़ीसदी गांवों तक सहकारी समितियां का जुड़ाव हुआ है, सहकारिता के उत्थान के लिए केंद्र सरकार की नीतियां स्वागत योग्य है, इन सहकार समितियां के माध्यम से आम लोगों के आय और रोजगार बहुत बड़ी वृद्धि हो सकती है। इसके लिए केंद्र सरकार सहकार बैंक की भी स्थापना कर रही है। इन समितियां के माध्यम से घर बैठे घरेलू उत्पाद,कृषि उत्पाद, फल,सब्जियां ,मशरूम,मखाना आदि राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भिजवाने तथा हर तरह का सहयोग सहकार भारती करने के लिए तत्पर है। जरूरत है अच्छे उत्पादन और व्यवसाय करने का जज्बा की।
इन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर 2025 तक सभी प्रखंडों में एफपीओ फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन गठित हो जाएगी।
इसके माध्यम से महिला दूध उत्पादक सहकारी समिति, मखाना किसान उत्पादक, मत्स्य उत्पादक ,सब्जी कोऑपरेटिव, मशरूम कोऑपरेटिव, महिला क्रेडिट कोऑपरेटिव आदि का निर्माण किया जाएगा जिसके माध्यम से कार्य करने वाले लोगों के आय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री से नि:शक्तजन आयुक्त ने भेंट की!राष्ट्रपति से प्राप्त राष्ट्रीय अवार्ड की दी जानकारी।

rktvnews

गढवा:”विकसित भारत संकल्प यात्रा” एवं “आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार” कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:प्रखंड अवर निरीक्षक और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

rktvnews

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने राजस्थान IV-ए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया।

rktvnews

बरसात की फुहारों के बीच संपन्न हुआ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment