RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:मुख्यमंत्री वैश्विक नगर उदय योजना के तहत नगर पंचायत रटौल में होंगे विकास कार्य।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)21दिसंबर। शुक्रवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों में संचालित कार्यक्रमों के समस्त बिंदुओं (म्युनिसिपल परफॉर्मेंस रैंकिंग) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री वैश्विक नगर उदय योजना के तहत नगर पंचायत रटौल में प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में निम्नलिखित प्रस्तावों पर चर्चा हुई:

1. सामुदायिक भवन में बारात घर निर्माण के लिए ₹2.87 करोड़।
2. पार्क निर्माण के लिए ₹25.66 लाख।
3. बारात घर के लिए मार्ग निर्माण।
4. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत के लिए ₹57 लाख।
5. लाइब्रेरी के निर्माण के लिए ₹39.95 लाख।

सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजनाएं नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और इनसे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा अधिशासी अधिकारी खेकड़ा कृष्ण कुमार भड़ाना ,अधिशासी अधिकारी बागपत हरी लाल पटेल, अधिशासी अधिकारी बड़ोद मनोज रस्तोगी ,अधिशासी अधिकारी रटोल वीरज कुमार त्रिपाठी रटोल नगर पंचायत अध्यक्ष जुनैद फरीद सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:खादी संस्थाओं एवं समितियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

विधिक सेवा प्राधिकार ने बालिका विद्यालयों में किया जागरूकता शिविर।

rktvnews

बक्सर:शिक्षा विभाग की मासिक ई-पत्रिका ‘बोधिका’ के प्रवेशांक का हुआ विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:लोग प्रत्याशी के रूप में देख रहे है राधा चरण साह व लाल दास राय को

rktvnews

सन नियो पर नया धारावाहिक ‘कांस्टेबल मंजू’, मोनिका राठी और वैभव कदम की जोड़ी जीतेगी दर्शकों का दिल।

rktvnews

परीक्षा में लापरवाही को लेकर भिंड के सहायक प्राध्यापक डॉ. माहौर निलंबित।

rktvnews

Leave a Comment