RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

दरभंगा:जनता दरबार में डीएम ने कई मामलों का किया समाधान।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )21 दिसम्बर।जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता के दरबार में परिवादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को बड़े धैर्य के साथ सुना और शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में 1:00 बजे अपराह्न से आए हुए परिवादियों की शिकायतों का निष्पादन करने हेतु हर संभव प्रयास करते हैं। इसके अलावा आम जनता समस्याओं के समाधान के लिए कभी भी डीएम से संपर्क करते हैं।
जिलाधिकारी राजीव रौशन ने आज जनता के दरबार में 55 से अधिक मामलों की सुनवाई किया और और 04 मामलों का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि शिकायतों को निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें ।
जनता दरबार में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, सामाज कल्याण विभाग, मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग,कृषि विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग,पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य विभाग आदि के मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही अन्य मामलों को शीघ्र निष्पादन के लिए अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से भी निर्देश दिए।
इस अवसर अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन,अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता स्थापना अमृता कुमारी,पूजा कुमारी आईटी सहायक एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

पटना : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनी।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का किया शुभारंभ।

rktvnews

वाराणसी में होगा 31 मार्च को स्वास्थ्य वर्धक हंसो हंसाओ रेला एवं नवसंवत्सर अभिनन्दन समारोह।

rktvnews

22 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मोतीहारी:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी की संयुक्त अध्यक्षता में पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment