RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण।दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,07अप्रैल। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन का डीआरएम प्रभात कुमार व सीनियर डीएन सौरव मिश्रा द्वारा निरीक्षण किया गया।आरा सांसद सह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के द्वारा भोजपुर जिला के विकास मे एक और सौगात दिया गया, जिसमें आरा जंक्शन पर अमृत मिशन के तहत पार्किंग जोन , मां आरण्य देवी एवं बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर गेट बनेगा, साथ ही आरा जंक्शन पर घोड़े पर सवार कुँवर सिंह की प्रतिमा लगेगी। डीआरएम ने निरीक्षण करते हुए कहा कि अब कंप्यूटर कृत मशीन से पार्किंग रसीद कटेगा, जूता पॉलिश करने वालों को छत मिलेगा। पूर्वी गुमटी पर बन रहे आरओबी का निरीक्षण कर जल्द से जल्द चालू करने का निर्देश डीआरएम ने दिया। यात्रियों को ट्रेन छुटने एवं जल्द पहुंचने को लेकर अपने जूनियर विभाग को निर्देश दिया। आरा जंक्शन पर अस्पताल, पश्चिम साइड में कार पार्किंग ,ऑटो पार्किंग बनाने का निर्देश दिया गया। दानापुर रेल मंडल के डीआरएम प्रभात कुमार ने अपने वाहन से आरा जंक्शन के पूर्वी गुमटी पर लाइट आरओबी को पहले देखा। उसके बाद आरा जंक्शन पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया।जिसमें पश्चिम साइड में कार पार्किंग एवं पूरब साइड में ऑटो पार्किंग बनाने का निर्देश दिया गया। मौके पर डीआरएम प्रभात कुमार, सीनियर डीएनए सौरव मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,आरा नगर निगम की मेयर इंदु देवी, आरा सांसद के प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह, शंभू चौरसिया, विजय सिंह, सीडी शर्मा, अखिलानंद ओझा,प्रबंधक प्रवीण ओझा,रेलवे यूनियन के मनोज पांडे, अजय सिंह,राकेश सिंह,विभु जैन सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति ने अमृत उद्यान के उद्घाटन समारोह को सुशोभित किया।

rktvnews

भोजपुर:सीवी रमन टैलेन्ट सर्च में दक्ष करियर स्कूल बना बिहार का सर्वोत्तम स्कूल :निदेशक गोपाल मिश्र

rktvnews

हाजीपुर: मांगों के समर्थन में लोको पायलट रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष किया सामूहिक उपवास।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अंतर्गत अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध सी0एम0आर0 (चावल) जमा करने की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दुमका:मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु मिनी दौड़ को उपविकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंड।

rktvnews

घिब्ली की दुनिया बनाम हकीकत: कला, रोजगार और मौलिकता का संघर्ष।

rktvnews

Leave a Comment