RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:महिला और युवा एक होकर देश की दिशा एवं दशा बदल सकते हैं:अध्यक्ष राजेश्वर पासवान

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 दिसंबर।लोजपा(रा)ने चलाया सदस्यता अभियान ।लोजपा रामविलास भोजपुर जिला अध्यक्ष ने अगिआंव प्रखंड के पोसवा दलित बस्ती में जाकर सदस्यता अभियान चलाया।जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि देश के युवाओं के पसंद लोजपा रामविलास राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी के विजन,सोच और क्रियाकलाप से प्रभावित होकर रोज हजारों लोग पार्टी में शामिल हो रहे है। चिराग पासवान जी एम वाई समीकरण के तहत किसी धर्म जाति का संकेत नहीं देते वे जाति धर्म ,संप्रदाय से उठ कर एम वाई समीकरण महिला युवा को लेकर चल रहे है।जिस देश के महिला और युवा एक हो जाय तो उस देश का दशा और दिशा बदल सकते है।विगत दिन चिराग पासवान ने युवा जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान एवं युवा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा को अपने हेलीकॉप्टर से पटना से चतरा झारखंड कार्यक्रम में ले जाकर साबित कर दिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय नेता ही नहीं उनके साथ हर जिला स्तर का कार्यकर्ता को बैठने एवं संवाद करने का मौका मिलेगा।पूरे भोजपुर में सदस्यता अभियान सहित संगठन की मजबूती पर कार्य किया जा रहा तथा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को प्रत्येक दिन का कार्य रिपोर्ट दिया जा रहा है।सदस्यता अभियान में शामिल संतोष पासवान, राजेश साहू,विकास सिंह,अजय पासवान,दिनेश पासवान, संजू पासवान सहित दर्जनों महिला, युवा आदि लोग शामिल थे।
दूसरी तरफ चरपोखरी थाना अंतर्गत नगरी निवासी बाघा पासवान के छोटे भाई शिवकुमार राम का सड़क दुर्घटना में मौत पर उनके परिजनों से जिला अध्यक्ष ने अपने शिष्टमंडल सहित मिलकर शोक संवेदना दी।

Related posts

रायपुर : दो पंचायत सचिव पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तराखंड@25 के तहत दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा की।

rktvnews

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का किया शुभारंभ।

rktvnews

सारण:बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 मार्च: 25

rktvnews

बागपत:कौशल विकास केन्द्र अग्रवाल मण्डी टटीरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment