RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड प्रमुख का चुनाव 20 दिसंबर को।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 दिसम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के प्रमुख के रिक्त पद पर प्रखंड प्रमुख का चुनाव 20 दिसंबर को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा इस संबंध में सूचना निर्गत किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के विशेष कार्य पदाधिकारी ने जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत), भोजपुर को पत्रांक संख्या 4206 दिनांक 4/12/24 के माध्यम से सूचित किया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया संचालित करने हेतू अपर समाहर्ता स्तर या समकक्ष स्तर के पदाधिकारी को चुनाव हेतू प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया जायेगा। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया एवं संबंधित अधिकारियों की भूमिका सहित प्रेक्षक का प्रतिवेदन चुनाव के दिन संध्या तक राज्य निर्वाचन आयोग को समर्पित करना होगा। प्रमुख के निर्वाचन की संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी (समय एवं तिथि के साथ) की एक प्रति आयोग को उपलब्ध करानी होगी। उक्त पत्र मे विशेष कार्य पदाधिकारी द्वारा सूचित किया गया है कि संबंधित निर्वाचन में अविश्वास प्रस्ताव के द्वितीय बैठक के संदर्भ में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए अंतिम न्यायादेश के फलाफल से प्रभावित होगा। इस संबंध में पूर्व उप प्रमुख तथा बीडीसी संतोष पासवान ने कहा कि मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है और सर्वोच्च न्यायालय का आदेश ही सर्वोपरि होगा। वहीं प्रमुख गीता देवी तथा प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा ने कहा कि हम लोगों को न्यायालय पर पूरा भरोसा है और न्यायालय में हमारी जीत अवश्य होगी।

Related posts

डॉ. मनसुख मांडविया ने भारत के खेल भविष्य के लिए एक एकीकृत, खिलाड़ी-केंद्रित दृष्टिकोण तैयार करने हेतु ‘श्रीनगर खेल संकल्प’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

आरा में जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद।

rktvnews

कुलपति के दिशा निर्देशन से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों में आई गति।

rktvnews

गढ़वा: पलामू सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

इंदौर:अवैध गैस रिफिल और व्यावसायिक सिलेंडर के अवैध भंडारण पर खाद्य विभाग की छापामार बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

रांची:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने अथवा पुराने मतदाता पहचान पत्र को अद्यतन कराने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है आवेदन : के. रवि कुमार , मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment