RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:पीएम केंद्रीय विद्यालय आरा में केंद्रीय विद्यालय संगठन के 62वें स्थापना दिवस का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 15 दिसंबर। शनिवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आरा में केंद्रीय विद्यालय संगठन के 62वें स्थापना दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तनय सुल्तानिया, जिलाधिकारी भोजपुर सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित करके किया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के छात्रों से अपने प्रशिक्षण के दौरान मिले अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन के चयनित छात्रों से मुलाकात की थी, और उनके आचरण तथा देश के प्रति उनके विचारों से वह अत्यधिक प्रभावित हुए। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी और उन्हें प्रेरित किया कि वे विद्यालय के गौरवमयी इतिहास के अनुरूप समावेशी शिक्षा के माध्यम से अपने बहुमुखी व्यक्तित्व का विकास करें।
कार्यक्रम के दौरान, विद्यालय के छात्रों ने लघु नाटक “वृद्धाश्रम” प्रस्तुत किया, जिसने सभी दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके अलावा, छात्रों द्वारा प्रस्तुत संगठन गीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी आनंद से विभोर हो गए। कक्षा 6 की छात्रा उमंग ने रवींद्रनाथ ठाकुर की प्रसिद्ध रचना “बांग्ला गीत” का अत्यंत मनमोहक उद्बोधन किया, जिसे सभी ने सराहा।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य एम एस अहमद ने पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया। अपने उद्बोधन में, श्री अहमद ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के उद्देश्यों और उसकी प्रमुख उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, और विद्यालय के निरंतर विकास के लिए प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली: घुड़दौड़ प्रतियोगिता द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान : जिला पदाधिकारी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत।

rktvnews

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट- राजस्थान को मिला बेस्ट हेरिटेज टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदी का सिलाई केन्द्र का शुभारंभ,100 जीविका दीदियों को मिला रोजगार।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक ‘मन की बात‘ – मुख्यमंत्री

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान मंत्रालयों और विभागों की उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की: सभी विज्ञान मंत्रालय और विभाग 11 मई को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाएंगे।

rktvnews

म्यूनिख मंसूबा : भेड़िये ने दिया गिद्धभोज का न्यौता

rktvnews

Leave a Comment