RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना : प्रदेश जदयू अध्यक्ष के समक्ष दिनेश ओझा ने मिलन समारोह मे ग्रहण की जदयू की सदस्यता।

प्रदेश जदयू कार्यालय पटना में प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति मे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते दिनेश ओझा

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 10 दिसम्बर। पटना स्थित प्रदेश जदयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में समाजवादी विचारधारा के दिनेश कुमार ओझा ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित बिहार सरकार के मंत्री के समक्ष जदयू की सदस्यता ग्रहण की। पूरे लाव लश्कर एवं अपने समर्थकों के साथ दिनेश कुमार ओझा ने प्रदेश जदयू कार्यालय में बैंड बाजा के साथ जदयू का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि दिनेश ओझा के पार्टी में शामिल होने से संगठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार में विकास की गंगा बह रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। 19 साल पहले लोग भय तथा डर से शाम होते ही घरों मे दुबक जाते थे। प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास दिख रहा है। लोग निडर होकर आ जा रहे हैं। सड़कों और पुल-पुलियों का जाल बिछ गया है।  तिरहुत एमएलसी चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जनता का फैसला हमें मंजूर है। हममे कहां कमी रह गई, इसका आकलन किया जायेगा। जदयू का दामन थामने और सदस्यता ग्रहण करने के बाद दिनेश ओझा ने कहा कि मेरा परिवार शुरू से राजनीति से जुङा हुआ है। आजादी के बाद से राजनीति में हम लोगों की सक्रिय भागीदारी रही है। हमारे परिवार के स्व जनार्दन ओझा लगातार कई वर्षों तक मुखिया रहे। वे कांग्रेस डेलीगेट सहित पार्टी के कई पदों पर रहे। परिसीमन के कारण कुछ वर्षों से मुखिया सहित अन्य पद नहीं है। राजनीति विरासत के रूप मे मिली है। उन्होंने कहा कि पहले मैं समता पाटी से जुङा हुआ था। इसी दरम्यान सरकारी नौकरी लग गई और मैं सरकारी सेवा में कार्यरत हो गया। सेवानिवृत्ति के बाद कुछ लोगों के बहकावे मे जनसुराज में कुछ दिनों के लिए चला गया। लेकिन वहाँ मुझे पानी के बुलबुले की तरह और भादो के मेढक जैसा लगा। मैं अपने पार्टी और अपने घर में आ गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काम हर क्षेत्र में दिख रहा है। बोलने की कोई जरूरत नहीं है। मैं सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के विकास कार्यों की जानकारी गाँव-गाँव में आम लोगों तक पहुँचाने का काम करूॅगा तथा कंधे से कंधा मिलाकर चलूॅगा। मिलन समारोह में प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री जमा खान, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, अरविंद सिंह उर्फ छोटे सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर शिक्षाविद डा उदय प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षाविद नंदकिशोर मिश्र, इंस्पेक्टर रमेश ओझा, देव दिनेश इंडेन गजराजगंज के निदेशक मंटू ओझा, चंदन ओझा, कुंदन, राहुल, मुखिया सोनू सिंह, सुधीर ओझा, तेज नारायण पासवान, हरि नारायण सिंह, रमेश यादव, मुना सिंह सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एमएसएमई दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भारत में बीएसएनएल और एनआरएल ने उद्योग 4.0 को अपनाने में तीव्रता लाने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

इंदौर:जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की।

rktvnews

वी-गार्ड ने लॉन्च की एयरविज़ सीरीज़: स्टाइलिश, दमदार और एनर्जी-एफिशिएंट बीएलडीसी पंखों का नया दौर शुरू।

rktvnews

दुमका:21 नवंबर से 15 दिसंबर तक जिले में आयोजित होगा “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment