RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए 9 से 14 दिसंबर तक पंचायतों में लगेगा शिविर।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 दिसंबर।बिजली संबंधी शिकायतों के निष्पादन के लिए 9 से 14 दिसंबर तक पंचायत स्तर पर कैंप लगेगा। उक्त शिविर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर, बिजली आपूर्ति, बिल में सुधार, नया कनेक्शन, कृषि कनेक्शन, खराब मीटर, गलत बिल आदि से सम्बंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता आरा, शशि कांत ने बताया कि बिजली कंपनी के हेल्प लाइन नंबर 1912 एवं अन्य माध्यमों से बिलिंग और मीटर खराब होने की लगातार शिकायत मिल रही है। इस समस्या के निदान के लिए कैंप लगाकर समस्या का निष्पादन करने का निर्णय लिया गया। बताते चलें की उपभोक्ताओं का विद्युत विपत्र में त्रुटि मुख्यतः गलत रीडिंग, एकमुश्त रीडिंग, गलत औसत, खराब मीटर एवं अन्य कारणों से होती है, जिससे की उपभोक्ता चाहकर भी विपत्र का भुगतान नहीं कर पाते हैं। कैम्प में प्राप्त शिकायत के संबंध में यह प्रयास रहेगा कि स्थल पर ही अधिकाधिक नियमानुसार सुधार कर दिया जाय। जो उपभोक्ताओं का सुधार कैम्प स्थल पर संभव नही है उनका विपत्र निरीक्षण के पश्चात अधिकतम सात दिनों के अंदर सुधार करते हुए सुधारा गया विपत्र उपभोक्ता को हस्तगत करा दिया जाएगा। उक्त शिविर मे विद्युत विभाग के कर्मी, बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडर, ई वॉलेट अथवा मनी रसीद के साथ उपलब्ध रहेंगे एवं उपभोक्ताओं से भुगतान भी प्राप्त करेंगे। जो व्यक्ति अभी तक कृषि कार्य हेतु या घरेलु कनेक्शन नही लिए हैं वह आवश्यक कागजात के साथ शिविर में उपस्थित हों, उन्हें नया कनेक्शन प्रदान करने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

इन पंचायतों में लगेगा कैम्प

09.12.2024

भकुरा, कारीसाथ, संदेश, बेलाउर, कुल्हड़िया, विशुनपुर एवं राजापुर पंचायत।

10.12.2024

सनदिया, धमार, खंडौल, उदवंतनगर, सकडडी, दौलतपुर, एवं सेमरा।

11.12.2024

हसनपुरा, इजरी, कोरी, कसाप, जलपुरा, चंदा, एवं बबुरा पश्चिमी

12.12.2024

कराड़ी, खजुरिया, चिल्हौस,एरौड़ा, भदवर, मथुरापुर, एवं बखोरापुर।

13.12.2024

गोठउला, नवादाबेन, अखगावँ, बकरी, खनगावँ, खेसरहिया,एवं नथमलपुर।

14.12.2024

दौलतपुर, बामपाली, पांडुरा, कुसुमहा,जोगटा, बीरमपुर एवं बलुआं।

Related posts

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सहारा निवेशकों के मामले को सदन में उठाया।

rktvnews

सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट।

rktvnews

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान’ का प्रचार अंतिम दौर में।

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में 7 निश्चय के तहत “आर्थिक हल, युवाओं को बल” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 कार्यक्रम की आज शरुवात की गई!घर-घर सत्यापन का कार्य 21जुलाई से 21 अगस्त तक किया जायेगा सम्पन्न।

rktvnews

पटना:मानव-तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध सशक्त कदम।

rktvnews

Leave a Comment