RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा-माले ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 69 वी जयंती को संविधान बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

मोदी सरकार द्वारा संविधान के प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्षता व समाजवाद को हटाकर संविधान की आत्मा को खत्म करने की जा रही है कोशिश :माले

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 दिसंबर।संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के 69 वें जयंती के अवसर पर भाकपा-माले ने क्रांति पार्क पूर्वी नवादा आरा संविधान बचाओ मार्च संकल्प दिवस के रूप में मनाया!इस दौरान सबसे पहले संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई!उसके बाद भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक रूप पाठ कर सभी लोगों ने भारतीय संविधान को बचाने का संकल्प लिया गया!
संविधान बचाओ संकल्प दिवस के दौरान संबोधित करते हुए भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश की संविधान के मूल प्रस्तावना धर्मनिरपेक्षता व समाजवाद को हटाने की लगातार साजिश की जा रही है!इसी प्रस्तावना के तहत देश में एकता अखंडता एवं संप्रभुता के बल देश चल रहा है और यही मूल आत्मा को यह सरकार बदल कर मनुस्मृति को लागू करना चाहती है जो देश की न्याय,धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करने वाली जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और संविधान को बचाने के लिए हर तरह की कुर्बानी देकर इस संविधान को बचाएगी! कार्यक्रम का संचालन भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने किया!
संविधान बचाओ संकल्प दिवस कार्यक्रम में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,इंनौस जिलाध्यक्ष निरंजन केसरी,इंसाफ मंच के जिला सचिव अजय गांधी,निर्माण मजदूर नेता बालमुकुंद चौधरी,आइसा जिला सचिव विकास कुमार,नगर कमेटी सदस्य संतविलास राम,बब्लू गुप्ता,अभय कुशवाहा,सुरेश पासवान,रौशन कुशवाहा, रामाशंकर प्रसाद,पंकज कुशवाहा,जयशंकर प्रसाद,राजू प्रसाद,अनिल वर्मा,छोटे लाल चंद्रवंशी,सुमित कुमार,योगेश मुरारी,अनुप कुमार,रितेश कुमार जगजीवन राम,श्मशेर आलम सहित कई लोग शामिल थे।

Related posts

रामगढ़: शहीदों की स्मृति में समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मियों ने रखा 2 मिनट का मौन।

rktvnews

राष्ट्रीय साहित्यान्चल सम्मान हेतु डॉ. प्रियंका सौरभ और डॉ. सत्यवान सौरभ का चयन।

rktvnews

उज्जैन:जूनियर स्टेट लेवल बैडमिंटन चैंपियनशिप देखने पहुंचे,कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक,खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अवैध राशि की वसूली मामले में सीएससी संचालक के विरुद्ध हुई प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अबू धाबी में आईयूसीएन विश्व संरक्षण कांग्रेस 2025 के अवसर पर आयोजित ‘वन रेंजरों के सम्मान समारोह’ में भाग लिया।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment