RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री द्वारा X पर साझा तस्वीर

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. बाबासाहेब अम्‍बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. अंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा;

“महापरिनिर्वाण दिवस पर, हमारे संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को हम नमन करते हैं।

समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. अंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। आज, जब हम उनके योगदान को याद करते हैं, तो हम उनके सपने को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं।

इस वर्ष की शुरुआत में मुंबई में चैत्य भूमि की अपनी यात्रा की एक तस्वीर भी साझा कर रहा हूँ। जय भीम!”

Related posts

भोजपुर:बड़हरा के नथमलपुर की बेटी को सीडीएस और वायु सेना अधिकारी परीक्षा मे उच्चतर स्थान प्राप्त होने पर विधायक और भाजपा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

rktvnews

दो दिवसीय झारखण्ड आदिवासी महोत्सव में जेएसएलपीएस अंतर्गत करीब 10 लाख रुपये के पलाश एवं आदिवा के उत्पादों की बिक्री हुई!विश्व आदिवासी महोत्सव में सखी मंडल की ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की रहीं धूम, किया 10 लाख से ज़्यादा का कारोबार।

rktvnews

चतरा में उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर चल रहे जिला स्तरीय काउंसलिंग का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना:सेठ गोविंद दास ने देश और हिन्दी के लिए समस्त वैभव का त्याग कर दिया : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति और वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment