RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए 21 अभ्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी स्टडी किट।

जिला नियोजन कार्यालय में टूल किट, स्टडी किट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)05 दिसंबर।श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में टुल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया।
नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत नियोजनालय में निबंधित मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित कुल 09 (नौ) अभ्यार्थियों को स्वरोजगार हेतु संबंधित ट्रेड का टुल किट निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। साथ ही नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले न्युनतम पारिवारिक वार्षिक आय रू0 1,80,000.00 से कम तथा नियोजनालय में निबंधित कुल 21 (इक्कीस) अभ्यार्थियों को संबंधित परीक्षा की पुस्तकें स्टडी किट के रूप में निःशुल्क उपलब्ध करायी गई।
कार्यक्रम में टुल किट एवं स्टडी किट का वितरण जिला नियोजन पदाधिकारी, मुकुंद माधव द्वारा किया गया। उपस्थित लाभार्थियों को संबोधन के क्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा टुल किट एवं स्टडी किट योजना को आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़कर बेहतर आजीविका प्राप्त करने में उपयोगी बताया। प्रतियोगिता परीक्षा संबंधी पुस्तकों के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी सही ढंग से नहीं कर पाते। स्टडी किट पुस्तक के अभाव को दूर कर उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा तथा वे सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। इसी प्रकार तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी टुल किट का उपयोग स्वरोजगार के रूप करते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

Related posts

एनएफडीसी ने 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) में विशेष एनीमेशन कार्यशाला की घोषणा की।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ में की जनसुनवाई,परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थीयों में सर्वोत्तम अंक लाने में शिक्षकों और अभिभावकों का परिश्रम सराहनीय: निदेशक आदित्य विजय जैन

rktvnews

राजस्थान:वंचित व गरीब वर्ग का स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता- विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर:आठवीं बार महाकुम्भ के लिए 11 बसों को गुड्डू सिंह बबुआन ने किया रवाना।

rktvnews

कोरबा:आदिवासियों की जमीन कब्जाने की कोशिशों के खिलाफ किसान सभा ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया जांच का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment