RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को विद्यालयों को गोद लेने के दिए निर्देश,कहा आदर्श विद्यालय के रूप में करें विकसित।

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अंतर्गत चल रहे असैनिक निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)04 दिसंबर।जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के अंतर्गत चल रहे असैनिक निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के कर्मी, जिला परियोजना प्रबंधक, प्रखंड परियोजना प्रबंधक तथा जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक एक विद्यालय गोद लें और उसकी देखरेख करते हुए उसे एक आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करें।
समीक्षा के क्रम में भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, घेराबंदी, शौचालय निर्माण और अन्य निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी छोटे निर्माण कार्य, जो चल रहे हैं, उन्हें दिसंबर माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य फरवरी 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। सभी अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने आवंटित कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें।
इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

नुमालीगढ़ रिफाइनरी के लिए पहला ओवर डायमेंशनल कार्गो (ओडीसी) श्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा प्राप्त किया गया।

rktvnews

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में 7 लाख श्रद्धालुओं का उपचार, कनाडा, जर्मनी, रूस सहित एम्स और बीएचयू के एक्सपर्ट जुटे।

rktvnews

महिला कालेज में फाइलेरिया उन्मूलन और सामूहिक औषधि प्रशासन पर परिचर्चा।

rktvnews

बिहार: 6 जुलाई को पटना के गांधी मैदान में होगा “विराट विश्व सनातन संस्कृति महाकुंभ”लाखों की संख्या में जुटेंगे सनातनी : अश्विनी चौबे

rktvnews

बिहार:नीतीश कुमार ने गृह विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में पेयजल और जलागम की बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment