RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा का संगठन चुनाव की तैयारी शुरू, भोजपुर जिला संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार मे संगठन के चुनाव की तैयारी शुरू हो गया।
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में आज जिले के सभी 32 मंडलो में बुथ कमिटी गठित करने के बाद मंडल अध्यक्ष चुनाव हेतु जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कार्यशाला के माध्यम से जिला चुनाव अधिकारी रूप नारायण मेहता जी ने सभी मंडल संगठन पर्व सहयोगी,जिला पदाधिकारी, जन प्रतिनिधीगण,नेतागणो के साथ संगठन पर्व के तहत संगठन की मजबूती और महत्व पर चर्चा की। बैठक में विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पुर्व विधायक संजय टाईगर, जिला प्रभारी संजय कुशवाहा ने भी संगठन के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की नम्बर 1 पार्टी हो गयी है यह सब आप सभी कार्यकर्ताओं की कठीन परिश्रम की देन है। बैठक में जिला संगठन पर्व सहयोगी डा कन्हैया सिंह, संतोष चंद्रवंशी सहित कई लोग मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष धिरेन्द्र सिंह ने किया।

Related posts

दरभंगा:डीएम की अध्यक्षता में हुई समन्वय समिति की साप्ताहिक बैठक।

rktvnews

अशोक सिंह ठाकुर को भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) का अध्यक्ष चुना गया।

rktvnews

पेट्रोल की जगह शराब से चल रहे बाइक😲बाइक की टंकी व सीट कवर से 110 पीस फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद

rktvnews

रामगढ़:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे योजना के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

नवनियुक्त प्राचार्या डा पूनम कुमारी के योगदान पर हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मतदाता जागरूकता को लेकर डीडीसी के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से निकाला गया कैंडल मार्च।

rktvnews

Leave a Comment