RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: आरा सांसद सुदामा प्रसाद को किया गया हाउस अरेस्ट।

उतर प्रदेश के सम्भल जा रहे आरा सांसद सुदामा प्रसाद को मुरादाबाद में किया गया हाउस आरेस्ट।

संभल में पुलिस हिंसा के पीड़ितों से मिलने जा रहे भाकपा – माले जांच टीम का कर रहें हैं नेतृत्व।

हिंसा पीड़ितों से नही मिलने देना लोकतांत्रिक अधिकार पर फासीवादी हमला : सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)01 दिसम्बर। उतर प्रदेश में सम्भल के हिंसा पीड़ितों से मिलने जा रहें भाकपा – माले टीम को मुरादाबाद में हाउस आरेस्ट किया गया है। जिसका नेतृत्व आरा सासंद सुदामा प्रसाद कर रहें हैं। इसकी जानकारी देते हुए सांसद के निजी सचिव चंदन कुमार ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की इस टीम में कृष्णा अधिकारी, ऐपवा की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सह सीपीआईएमएल की केंद्रीय समिति के सदस्य, अफरोज आलम- पश्चिमी यूपी प्रभारी सीपीआईएमएल, रोहतास राजपूत – मुरादाबाद प्रभारी सीपीआईएमएल, एन साई बालाजी- पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष और पूर्व आइसा राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हैं।
इस मौके पर सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भाकपा – माले टीम को संभल पहुंचने से रोक रही है। हिंसा पीड़ितों से नही मिलने देना लोकतांत्रिक अधिकार पर फासीवादी हमला है।उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार से एक सासंद को मिलेने देने से क्यों डरती है बीजेपी सरकार? क्या घटना की सही जानकारी जानना देश की जनता के अधिकार नही है?
टीम से मिलने आये डीएसपी से सासंद सुदामा प्रसाद ने कहा कि या तो हमे जाने दिया जाए या गिरफ्तार कर लिया जाए।
उन्होंने कहा कि रोजगार, महंगाई, महिला सुरक्षा के नाम पर आई मोदी सरकार हिन्दू – मुस्लिम कर देश का माहौल बिगाड़ कर रखी है। वो चाहती है कि जनता द्वारा शिक्षा – रोजगार, महंगाई पर उनसे सवाल ना पूछा जाए। उन्होंने कहा कि कई दिनों से संसद नही चल पा रहा है । सभी चुने हुए प्रतिनिधियों का अधिकार भी सुरक्षित नही है।

Related posts

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स ने मानेसर में कॉरपोरेट बचाव रणनीतियों पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘सामर्थ्य’ 2025 का शुभारंभ किया।

rktvnews

राष्ट्रीय एमएसएमई संस्थान (एनआई-एमएसएमई), हैदराबाद को क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) ने 3-स्टार रेटिंग ‘उत्कृष्ट’ के तौर पर मान्यता प्रमाणन प्रदान किया।

rktvnews

17 मार्च को है युवा संवाद,मोटिवेशनल स्पीकर उपस्थित रहेंगे अवध ओझा।

rktvnews

रायपुर : ‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा, महतारी वंदन तिहार’ का भव्य आयोजन।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

सहकारिता की आर्थिक खुशहाली के भूमि संबंधी योजनाओं पर करें कार्य: संजीव कौशल

rktvnews

Leave a Comment