RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:उर्दू भाषी विद्यार्थी वाद विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/सिवान(बिहार )01 दिसंबर।शनिवार को जिला उर्दू कोषांग, सिवान के द्वारा उर्दू भाषी विद्यार्थी वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन अंबेडकर भवन (संवाद कक्ष) में किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी सिवान एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अपने स्वागत भाषण में जिला उर्दू कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी श्री उपेंद्र कुमार यादव ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने हेतु पहुंचे जिलास्तरीय पदाधिकारी गणों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं शुभकामनाएं भी दिया।
अपने उद्बोधन में जिला पदाधिकारी सिवान ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ अनेकानेक योजनाएं सफलतापूर्वक चला रही हैं। जिला में सभी योजनाओं को जिला अल्पसंख्यक कार्यालय के द्वारा सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया जा रहा है। अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय भैंसाखाल जीरादेई में बनाने हेतु प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। इसके निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू हो जाने की संभावना है।
मैट्रिक स्तर के प्रतियोगिता में साहिल इकबाल ,पिता मोहम्मद इकबाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों ने द्वितीय एवं चार प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इंटर स्तर के प्रतियोगिता में सुहानी प्रवीण, पिता- निजामुद्दीन अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीन प्रतिभागियों ने द्वितीय और चार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्नातक स्तर के प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इशरत जहान ,पिता इनायतुल्लाह अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीन प्रतिभागियों ने द्वितीय एवं चार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, सिवान, अपर समाहर्ता सिवान ,उप विकास आयुक्त सिवान, प्रशिक्षु आईएएस -सह-सहायक समाहर्ता सिवान, अपर समाहर्ता आपदा, सिवान, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सिवान एवं बड़ी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर:जगदीशपुर के दलीपपुर पंचायत में सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, लाभुकों के बीच योजनाओं का किया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:कायमनगर भाया बिरमपुर दौलतपुर बोरिंग निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे बड़हरा विधायक।

rktvnews

राजस्थान:अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष एवं ‘सहकार से समृद्धि’ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

जयपुर:वन राज्य मंत्री की अगुवाई में अलवर के स्कूली बच्चों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही।

rktvnews

दीपक

rktvnews

गया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा टेकारी विधानसभा के डिस्पैच सेन्टर टेकारी राज इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment