RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्रालय ने आईएनएस विक्रमादित्य के शॉर्ट रिफिट और ड्राई डॉकिंग के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ ₹1207 करोड़ का अनुबंध किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 नवंबर।रक्षा मंत्रालय ने आज आईएनएस विक्रमादित्य के शॉर्ट रिफिट और ड्राई डॉकिंग (एसआरडीडी) के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ 1207.5करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य को नवंबर 2013में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। नौ-सैनिक सुसज्जा के बादआईएनएस विक्रमादित्य उन्नत युद्धक क्षमता के साथ भारतीय नौसेना के सक्रिय बेड़े में शामिल हो जाएगा।
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) केंद्र के रूप में विकसित करभारत के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना में लगभग 50सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की भागीदारी होगी और इससे 3500से अधिक कर्मियों के लिए रोजगार सृजन होगा।
यह परियोजना भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल को भी बढ़ावा देगी।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 का विमोचन।

rktvnews

चतरा:स्वीप कोर कमिटि, सभी ई.एल.सी. मास्टर ट्रेनर एवं सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों/सहायतार्थ पदाधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक।

rktvnews

राखी को बनाएं विशेष: द बॉडी शॉप के फेस्टिव गिफ्ट बॉक्सेस देते हैं आपको एक शानदार, पर्यावरण-अनुकूल विकल्प

rktvnews

राजस्थान:लोक सेवा दिवस-2025 के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन, संगीतमय वातावरण में लोक सेवकों ने दी सुरीली प्रस्तुतियां।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 फरवरी 24

rktvnews

भोजपुरी संस्कृति और समाज का आधारस्तम्भ है सद्भाव, सहकार और समर्पण : प्रो तिवारी

rktvnews

Leave a Comment