RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में पीएम सम्मान निधि योजना से संबंधित लंबित ई-केवाईसी और एनपीसीआई के निष्पादन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 नवंबर। आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित लंबित ई-केवाईसी और एनपीसीआई के निष्पादन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी और जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ई-केवाईसी से जुड़े सभी लंबित लाभार्थियों के सत्यापन को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही, सेल्फ-रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी लंबित मामलों को प्रखंड स्तर पर दो दिनों के भीतर निपटाने का आदेश दिया। 5 प्रतिशत भौतिक सत्यापन को शीघ्र संपन्न करने और रबी 2024 के बीज वितरण केंद्रों पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
फसल कटनी की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसे दो दिनों के भीतर सुधारने के निर्देश दिए गए। वहीं, फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। प्रखंड जगदीशपुर में हुई फसल अवशेष जलाने की घटना पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत करने को कहा गया। इसके अलावा, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचलाधिकारियों को प्रखंड स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

बिहार सरस मेले से चमकी संजना की किस्मत।

rktvnews

पटना:डा शंकर प्रसाद का साहित्यिक और सांस्कृतिक जीवन प्रेरणा दायी है : प्रेम कुमार

rktvnews

इंजीनियर शाहनवाज खान का सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन।

rktvnews

नवादा: जिलाधिकारी ने लाभुकों को बैट्री चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:दुष्कर्म के दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल कर कड़ी सजा मिले: राजेश्वर पासवान

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की मदद से आकांक्षा ने कठिनाइयों को दी मात, रोजगार पाकर जगी नई उम्मीद।

rktvnews

Leave a Comment