RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राष्ट्रीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 9 अप्रैल को ज्ञान ज्योति विद्यालय,आरा में।

चिकित्सक यथासंभव दवा के साथ करेंगे निशुल्क इलाज।महामहिम राज्यपाल कार्यक्रम में रहेगें उपस्थित।
मरीजों का भरपूर इलाज ही शिविर का लक्ष्य:डा कुमार जितेंद्र।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अप्रैल।31 मार्च को हेल्थ हेवेन मेडिर्वसल हॉस्पिटल चंदवा आरा के सभागार में मेगा हेल्थ कैंप कोऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्यों की बैठक सिविल सर्जन डॉ सुरेश सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे। बैठक अपनी बातों को रखते हुए आयोजन अध्यक्ष लायन जयप्रकाश ने कहा कि राज्यपाल महोदय से कमेटी द्वारा निर्धारित एजेंडा स्वीकृत हो चुका है। इन्होंने चिकित्सकों से कैंप में दस बजे से तीन बजे तक उपस्थित रहने और अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की बात की। एसीएमओ भोजपुर डॉक्टर के एन सिन्हा ने बताया कि राज्यपाल महोदय का पहली बार भोजपुर की धरती पर आ रहे हैं।उनके मान सम्मान के साथ मरीजों का सार्थक इलाज और यथासंभव दवा मिल जाए यही कैंप की सफलता होगी। डॉ कुमार जितेंद्र ने कहा की मैं अपनी तरफ से पूरी टीम के साथ 9 बजे से लेकर संध्या समय तक सेवा देने के लिए उपस्थित रहूंगा। अपने स्तर से बीपी, शुगर, होमो ग्लोबिन, चाय पानी आदि की व्यवस्था रखूंगा।डा सिंह ने कहा की स्थानीय चिकित्सक और सदस्यों ने जो कार्य की जिम्मेदारी लिए है वो समय से उपस्थित रहे। प्रचार प्रसार के लिए अपने क्लीनिक के माध्यम से पर्चा बांट रहे हैं,आटो और बस से भी प्रचार जारी है। इन्होंने उपस्थित सभी चिकित्सकों और सम्मानित सदस्यों को राज्यपाल महोदय के आने के पहले से लेकर जाने के बाद तक भी उपस्थित रहने के लिए हांथ जोड़कर अभिवादन और आभार व्यक्त किया।उपस्थिति में मेजर राणा प्रताप सिंह,डॉ राजेश कुमार सिंह,डा एस के रूंगटा,डॉ विभा कुमारी,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,डा अशोक कुमार सिन्हा,डा सतीश कुमार सिन्हा,प्रो रणविजय कुमार, सरदार गुरुचरण सिंह,डा आदित्य विजय जैन,डा राजेश गुप्ता, सुरेन्द्र जी,डा एस के दूबे, विकास परिकर,डा रमेश चंद्र वर्मा, मुशर्रफ आलम,मणिभूषण श्रीवास्तव, निशित ज्ञान, सुरेंद्र केशरी,सुकेश कुमार चित्रकार आदि रहे।

Related posts

18 मई 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एनआईपीसीसीडी, नई दिल्ली में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

rktvnews

आरा टाटा नगर ट्रेन सुबह पांच बजे प्लेटफार्म नंबर 4 से हुई रवाना।दैनिक यात्रियों ने बांटी मिठाई:महामंत्री धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भोजपुर: शारदीय खरीफ महा अभियान के तहत कर्मशाला सह प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा(रा) का जिला कार्यकर्ता संविक्षा सह कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन 27 फरवरी को।

rktvnews

Leave a Comment