RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

झारखंड:23 नवंबर को चतरा कॉलेज चतरा में सिमरिया व चतरा विधानसभा क्षेत्र की वोटों की होगी मतगणना।

ईवीएम/भीभी पैट मशीन को विहित प्रक्रिया के तहत सीलिंग किये जाने हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/पर्यवेक्षक/कर्मी को दिया गया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)21 नवंबर।विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हुआ। वोटों की मतगणना चतरा कॉलेज चतरा में होना है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है। मतगणना के कार्य के सफल संचालन हेतु आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रमेश घोलप के निर्देशानुसार ईवीएम/भीभी पैट मशीन को विहित प्रक्रिया के तहत् तथा संबंधित कंट्रोल यूनिट/बैलेट पेपर एवं साविधिक / असाविधिक पैकेट को निर्धारित बक्सा में सीलिंग किये जाने हेतु विधानसभावार प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी / पर्यवेक्षक / कर्मी को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण 10 बजे पूर्वाह्न से 1 बजे अपराह्न तक सभी संबंधित को दिया गया। वहीं इसी प्रशिक्षण भवन हॉल में 2 बजे से मतगणना हेतु मतगणना स्थल पर, मतगणना संबंधी कार्य एवं अन्य मतगणना संबंधी विभिन्न कार्य किये जाने हेतु प्रतिनियुक्त मतगणना पदाधिकारी / पर्यवेक्षक/कर्मियों को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

Related posts

पिथौरागढ़:SVEEP के अन्तर्गत वृहद स्तर पर चलाई गई मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया हस्ताक्षर अभियान का आगाज।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, मांगों और समस्याओं से कराया अवगत।

rktvnews

राष्ट्रपति ने मणिपुर में नागरिक स्वागत समारोह में भाग लिया और इम्फाल में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।

rktvnews

भारत एक विकसित राष्ट्र और विश्व की नंबर एक सैन्य शक्ति के रूप में उभरेगा: रक्षा मंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्र सभागार में सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment