RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 नवंबर। आज जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई।
सर्वप्रथम बैठक में पूर्व में कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें मुख्य रूप से इमरजेंसी गैलरी, लैब गैलरी, और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पंखा एवं ट्यूब लाइट की व्यवस्था, नए रजिस्ट्रेशन काउंटर का निर्माण, मरीजों के लिए लाइन लगाने हेतु स्टील रेलिंग लगाना, रजिस्ट्रेशन काउंटर और दवा काउंटर पर साइनेज लगाना, IPD, OPD और वेटिंग एरिया में लाइट बोर्ड साइनेज का कार्य, दवा वितरण काउंटर का निर्माण जिसमें शेड, रेलिंग और साइनेज का कार्य शामिल है, कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का निर्माण, सहायता केंद्र की स्थापना और आपातकालीन रजिस्ट्रेशन काउंटर का निर्माण शामिल है।
बैठक में समिति ने आगे निम्नलिखित कार्य कराए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। यथा सदर अस्पताल के भूतल, प्रथम और द्वितीय तल के सभी कमरों में पर्याप्त रोशनी के लिए एलईडी ट्यूब लाइट की व्यवस्था, मेडिकल और बर्न वार्ड में पंखे (सीलिंग) की कमी वाले बेड पर पंखा लगाना, द्वितीय तल, भूतल, मेन गेट और गैलरी में लाइट बोर्ड, साइनेज और डायरेक्शनल साइनेज लगाना। इसके अतिरिक्त, द्वितीय तल स्थित ऑपरेशन थिएटर में ज़ोनिंग, फॉल्स सीलिंग, लाइट, साइनेज और गैलरी के पिछले हिस्से में खाली स्थानों का उपयोग करते हुए आवश्यक सिविल कार्य कराने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
अस्पताल कैंपस के रास्तों और अन्य स्थानों पर लाइट की व्यवस्था, सेंट्रलाइज्ड एसी की स्थापना, सभी एसी का एएमसी कार्य, ऑक्सीजन बॉक्स के पॉइंट बदलने और सर्विसिंग, पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था के लिए वॉटर प्यूरिफिकेशन प्लांट (सीएसआर के तहत) लगाना भी प्रस्तावित किया गया। एसएनसीयू में नए पर्दे लगाने, एसी की मरम्मत, चार अतिरिक्त ऑक्सीजन पॉइंट स्थापित करने, और ईपीएबीएक्स लगाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, सिविल सर्जन भोजपुर, अस्पताल प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,स्वास्थ्य, रोगी कल्याण समिति के सदस्यगण आदि उपस्थित थे।

Related posts

श्री बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था लागू।

rktvnews

डीआरडीओ ने चलाएमान लक्ष्य के विरुद्ध उच्चतम आक्रमण क्षमता वाली मानव-चालित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।

rktvnews

महाकुम्भ दे रहा एकता का संदेश, नागालैंड का चांगलो, लेह का शोंडोल समेत 12 राज्यों के पवेलियन बने प्रतीक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध : स्कूल शिक्षा मंत्री

rktvnews

मोतीहारी:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर साइकिल रैली।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल, एवं पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों की प्रगति का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment